tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

फरवरी में किस ट्रैक्टर कंपनी ने जमकर  Pawri(पार्टी) की, जानिए कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बीके!

फरवरी में किस ट्रैक्टर कंपनी ने जमकर  Pawri(पार्टी) की, जानिए कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बीके! image
By Tractor GyanMar 09, 2021 11:03 AM

रबी फसल की कटाई का दौर चल रहा है। और फसल की कटाई से ठीक पहले कृषि उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। इस हिसाब से फरवरी का महीना ट्रैक्टर कंपनियों के लिए काफी फायदेमंद रहा। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे तीन ट्रैक्टर कंपनियों के बारे में, जिनकी फरवरी में जमकर बिक्री हुई और साथ में आपको यह भी पता चलेगा कि इन तीनों में से सबसे ज्यादा बिक्री किस ट्रैक्टर की हुई।

तो आइए शुरुआत करते हैं महिंद्रा ट्रैक्टर से।

महिंद्रा ने फरवरी में बेचे 27,170  यूनिट्स!

 

फरवरी 2020 के मुकाबले, फरवरी 2021 महिंद्रा कंपनी के लिए काफी फायदेमंद रहा। पिछले साल की फरवरी की तुलना में महिंद्रा की बिक्री में 25% की वृद्धि हुई। महिंद्रा ने भारत में कुल 27,170 ट्रैक्टर बेचे तो वही 976 ट्रैक्टरों का निर्यात भी किया। यानी महिंद्रा की कुल बिक्री हुई 28146 यूनिट्स की।

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, हेमंत सिक्का (अध्यक्ष - कृषि उपकरण क्षेत्र, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड) ने कहा कि,

“हमने पिछले साल की तुलना में 24% की वृद्धि के साथ फरवरी 2021 के दौरान घरेलू बाजार में 27,170 ट्रैक्टर बेचे हैं। खरीफ फसलों के समय पर और मजबूत खरीद के कारण, स्वस्थ जलाशय के स्तर और किसानों के साथ उच्च तरलता द्वारा समर्थित, रबी की बुवाई के साथ ट्रैक्टर की मांग मजबूत बनी हुई है। रबी उत्पादन और मजबूत ग्रामीण नकदी प्रवाह के सभी उच्चतर अनुमानों को देखते हुए उद्योग के लिए दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है। निर्यात बाजार में, हमने 976 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 43% की वृद्धि है। ”

सोनालिका ने फरवरी में बेचे 11,821 ट्रैक्टर!

 

सोनालिका भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ट्रैक्टर निर्माता और देश में नंबर 1 ट्रैक्टर निर्यात ब्रांड है। अगर बात सिर्फ भारत में ट्रैक्टर बिक्री की करें तो पिछले साल की फरवरी की तुलना में सोनालिका ने 23% की वृद्धि की है।

सोनालिका ने पिछले साल फरवरी में 9,650 ट्रैक्टर बिक्री की थी और अब

फरवरी में कुल 11,821 ट्रैक्टर बेच चुकी है।

आपको बता दें कि सोनालिका पिछले 11 महीनों में भारत में कुल 1,06,432 ट्रैक्टरों की बिक्री कर चुका है।

इस असाधारण उपलब्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए,सोनालिका ग्रुप के कार्यकारी निदेशक, श्री रमन मित्तल ने कहा,

“मुझे यह साझा करने में बहुत खुशी हो रही है कि हमने अपने 11 महीने (अप्रैल) में 1,06,432 ट्रैक्टरों की अब तक की सबसे ज्यादा संचयी घरेलू बिक्री को पार कर लिया है।

पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 35.5% की वृद्धि दर्ज की गई। विशेष रूप से, यह भारतीय बाजार में किसी भी ट्रैक्टर ब्रांड द्वारा अब तक का सबसे तेज़ 1 लाख घरेलू ट्रैक्टर बिक्री है क्योंकि इसकी शुरुआत और सोनालिका में किसानों के बढ़ते विश्वास पर स्पष्ट रूप से प्रकाश डाला गया है। वित्त वर्ष 21 में सोनालिका ने महीने भर बाद जो उदात्त प्रदर्शन किया है वह समय-समय पर अनुकूलित ट्रैक्टरों को लॉन्च करने के हमारे रणनीतिक निर्णय का परिणाम है जो उन्नत अभी तक सस्ती तकनीकों से लैस हैं। ”

एस्कॉर्टस (Escorts) कंपनी ने  बेचे 11,230 ट्रेक्टर!

 

कृषि उपकरण निर्माता एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी ने फरवरी में 11,230 यूनिट  ट्रैक्टर की बिक्री में 30.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

कंपनी ने फरवरी 2020 में 8,601 यूनिट बेची थीं।

एस्कॉर्ट्स ने जहां इस साल फरवरी में 10,690 ट्रैक्टरों की बिक्री की,तो वहीं पिछले वर्ष फरवरी में 8049 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी।इस हिसाब से एस्कॉर्टस ने 32% की वृद्धि दर्ज की।

एस्कॉर्ट्स एग्री मशीनरी ने कहा कि ट्रैक्टर की मांग सकारात्मक व्यापक आर्थिक कारकों और मजबूत ग्रामीण नकदी प्रवाह के पीछे मजबूत बनी रहने की उम्मीद है।

धन्यवाद! सही जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्रैक्टरज्ञान से जुड़े रहे।

जानकारी सही मिलेगी यहीं!

Read More Blogs

MP Budget:क्या मामा ने किसानों को खुश कर दिया? बजट से किसानों को कितनी बचत? image

नमस्कार किसान भाइयों ट्रैक्टर ज्ञान में आपका स्वागत है। आज हम जानेंगे कि आखिर मध्य प्रदेश के बजट में किसानों को क्या मिला। खुद को कृषि पुत्र बताने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज...

क्यों पीछे रह गया रे किसान - 1 image

● जानें किसान की बदहाली के क्या मूल कारण रहें है और उनके साथ किस तरह सदियों से अन्याय हुआ है।

 

अगर मैं कहूं कि आज के दौर में ऐसा कोई नहीं होगा जो किसानों की...

महिला दिवस( Woman's day) के दिन क्या विशेष करने जा रहा है संयुक्त किसान मोर्चा? जानिए किसान आंदोलन में महिलाओं की भूमिका! image

अगर आप ये सोचते हैं कि किसान आंदोलन में महिलाएं सिर्फ रोटियां बेलेने के लिए मौजूद है,तो आपकी इस गलतफहमी को यह ब्लॉग पूरी तरह से खत्म कर देगा।

 

 नमस्कार किसान बहनों...

Write Your Comment About फरवरी में किस ट्रैक्टर कंपनी ने जमकर  Pawri(पार्टी) की, जानिए कौन से ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बीके!

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon