भारत की 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनियां 2025-2026 | ट्रैक्टरज्ञान
Table of Content
सभी ट्रैक्टर प्रेमियों का ट्रैक्टर ज्ञान में स्वागत है। हम एक बार फिर आपके लिए भारत की 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनियों का ताजा आंकड़ा लेकर आए हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कौन सी कंपनी किस स्थान पर आती है। जानते हे भारत का सबसे ताकतवर ट्रैक्टर कौन सा है और सबसे मजबूत ट्रैक्टर कौन सा है|
हमारे विशेषज्ञों ने बड़ी ही बारीकी से भारतीय बाज़ारो में कुल बिक्री हुए ट्रैक्टरो का अध्ययन किया और तभी यह सूची तैयार की है। तो चलिए शुरू करते हैं नंबर 10 से।
# 10 नंबर पर है: प्रीत ट्रैक्टर

प्रीत ट्रैक्टर्स एक भारतीय कंपनी है जो साल 1980 से ट्रैक्टरों के निर्माण में लगी हुई है। यह कंपनी पंजाब, भारत स्थित है और अपने उत्पादों को देश और विदेशों में बेचती है।
प्रीत ट्रैक्टर्स ने विभिन्न श्रेणियों में ट्रैक्टरों की निर्माण शुरू किया है जो उच्च गुणवत्ता, प्रदर्शन और दमदार इंजन के साथ आते है। यह आपको 25 एच पी से लेकर 100 एच पी वाले ट्रैक्टर के विकल्प देती है,जो कृषि कार्यों को सुगम और प्रभावी बनाते है।
क्या बातें प्रीत ट्रैक्टर को ख़ास बनाती हैं?
प्रीत ट्रैक्टर्स द्वारा विकसित ट्रैक्टर प्रौद्योगिकी, आर्गनोमी और उच्चतम मानकों पर आधारित होती है। प्रीत ट्रैक्टर्स के उत्पाद दमदार,टेक्नोलॉजी से भरपूर और किसानो की ज़रुरतो के मुताबिक बनाए जाते है।
प्रीत ट्रैक्टर्स के डिजाइन में हैंडलिंग और स्टीयरिंग पर विशेष महत्व दिया जाता है। ये ट्रैक्टर्स बेहतर नियंत्रण और सुविधाजनक चालन के लिए डिजाइन किए जाते हैं, जिससे कृषि कार्यों को आसानी से किया जा सकता है।
किसानो को अधिक सुविधा देने के लिए इसके ट्रैक्टर्स 2WD और 4WD सिस्टम के साथ आते है।
प्रीत ट्रैक्टर्स की प्राइस रेंज क्या है?
इस कंपनी के ट्रैक्टर 4.80 लाख से लेकर 22 .00 लाख रूपए की कीमत सीमा में उपलब्ध है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| प्रीत 6049 4WD | 60 एच पी |
लगभग ₹6.75 लाख से ₹9.45 लाख तक* |
| प्रीत 955 2WD 4WD | 55 एच पी |
लगभग ₹5.45 लाख से ₹7.11 लाख तक* |
| प्रीत 9049 4WD | 90 एच पी |
लगभग ₹15.20 लाख से ₹16.45 लाख तक* |
| प्रीत 4549 2WD 4WD | 45 एच पी |
लगभग ₹5.95 लाख से ₹7.65 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
# 9 नंबर पर आती है: फोर्स ट्रैक्टर्स
फोर्स ट्रैक्टर्स एक प्रमुख ट्रैक्टर निर्माण कंपनी है जो भारत में बड़ी पहचान बनाने में सफल रही है। यह कंपनी विभिन्न कृषि और गैर-कृषि क्षेत्रों के लिए ट्रैक्टर उत्पादन करती है।

फोर्स ट्रैक्टर्स अपने उच्च प्रदर्शन, ऊर्जा दक्षता और टेक्नोलॉजी के लिए प्रसिद्ध है। यह ट्रैक्टर्स विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध होते हैं जो किसानों के विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किए गए हैं।
फोर्स ट्रैक्टर्स की विशेषताओं में मजबूत इंजन, बेहतर फ्यूल दक्षता, उच्च टोर्क, एफएम टेक्नोलॉजी, उच्च गति और शक्ति संबंधित उच्च स्तर शामिल होते हैं। ये ट्रैक्टर्स शक्तिशाली होते हैं और विभिन्न कृषि कार्यों को सरल बनाने में मदद करते हैं।
क्या है फोर्स ट्रैक्टर्स की मुख्य विशेषता?
- फोर्स ट्रैक्टर्स में मजबूत इंजन होते हैं जो शक्तिशाली हैं और विभिन्न कृषि कार्यों को सहजता से करने की क्षमता रखते हैं।
- ये ट्रैक्टर्स उच्च टोर्क प्रदान करते हैं, जो किसानों को मुश्किल भूमियों पर भी आसानी से काम करने में मदद करता है।
- फोर्स ट्रैक्टर्स में बेहतर फ्यूल दक्षता होती है, जिससे किसानों को लंबे समय तक काम करने के लिए आरामदायक और कार्यात्मक वाहन मिलता है।
- फोर्स ट्रैक्टर्स में एफएम टेक्नोलॉजी उपयोग की जाती है, जो ट्रैक्टर के सुरक्षा, स्थिरता और बल संबंधी गुणों को बढ़ाती है।
- ये ट्रैक्टर्स उच्च गति प्रदान करते हैं, जिससे किसानों को काम को तेजी से पूरा करने में मदद मिलती है।
फोर्स ट्रैक्टर्स की प्राइस रेंज क्या है?
फोर्स ट्रैक्टर 3.40 लाख से लेकर 8.10 लाख* रूपए की कीमत सीमा में उपलब्ध है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| फोर्स ऑर्चर्ड डी एल एक्स एलटी | 27 एच पी |
लगभग ₹4.30 लाख से ₹4.95 लाख तक* |
| फोर्स बलवान 550 | 51 एच पी |
लगभग ₹6.25 लाख से ₹6.90 लाख तक* |
| फोर्स बलवान 500 | 50 एच पी |
लगभग ₹5.90 लाख से ₹7.00 लाख तक* |
| फोर्स बलवान 450 | 45 एच पी |
लगभग ₹5.30 लाख से ₹5.99 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
यह कंपनी 1958 में महाराष्ट्रा, भारत में स्थापित की गई थी। फोर्स ट्रैक्टर्स ने भारतीय कृषि क्षेत्र में एक प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। कंपनी विभिन्न श्रेणियों के ट्रैक्टर्स और कृषि उपकरणों का निर्माण करती है और भारतीय किसानों के लिए उच्च गुणवत्ता और प्रदर्शन के साथ समाधान प्रदान करती है।
#8 नंबर पर आती है: वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स एक भारतीय ट्रैक्टर निर्माण कंपनी है जिसको 1968 में स्थापित किया गया था। वीएसटी ट्रैक्टर कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी के उत्पादन में माहिर हैं।
कंपनी अपने अभिनव और तकनीकी रूप से उन्नत ट्रैक्टरों के लिए जानी जाती है, जिन्हें छोटे और सीमांत किसानों की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। वीएसटी ट्रैक्टर विभिन्न कृषि कार्यों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न हॉर्स पावर और सुविधाओं के साथ ट्रैक्टरों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है।
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर के मुख्य फीचर्स:
- वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स कंपैक्ट और पावरफुल होते हैं, जिससे किसान छोटे और मध्यम आकार के खेतों में भी आसानी से चला सकते हैं।
- वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स उच्च गुणवत्ता के साथ निर्मित होते हैं और दुर्गम परिस्थितियों में भी सुचारू रूप से काम कर सकते हैं।
- ट्रैक्टर्स नवीनतम तकनीकी उन्नति के साथ आते हैं, जैसे कि पावर स्टीयरिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम, और एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं है, जो किसान के लिए उपयोगी होती हैं।
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर भारत में 3.80 लाख से 9.50 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| वीएसटी शक्ति MT 270 -विराट 2W-एग्रीमास्टर | 27 एच पी |
लगभग ₹4.15 लाख से ₹4.95 लाख तक* |
| वीएसटी शक्ति MT 224 1 डी अजई 4WD | 22 एच पी |
लगभग ₹3.65 लाख से ₹4.20 लाख तक* |
| वीएसटी शक्ति VT180 डी जय | 18.5 एच पी |
लगभग ₹2.80 लाख से ₹3.40 लाख तक* |
| वीएसटी शक्ति MT 225 अजय पावर प्लस | 22 एच पी |
लगभग ₹3.65 लाख से ₹4.15 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
वीएसटी ट्रैक्टरों ने अपने विश्वसनीय प्रदर्शन, ईंधन दक्षता और उपयोग में आसानी के लिए प्रतिष्ठा अर्जित की है। ट्रैक्टरों के अलावा, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड विभिन्न अन्य कृषि उपकरणों और मशीनरी जैसे पावर टिलर, रीपर बाइंडर और राइस ट्रांसप्लांटर का निर्माण भी करता है।
#7 नंबर पर आती है- कुबोटा

कुबोटा कृषि यंत्रो में भारत में हमेशा से ही ट्रैक्टर व सर्वश्रेष्ठ मशीनों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है, जो उच्च गुणवत्ता वाली मशीनरी की आपूर्ति करता है जो सरल और किफायती खेती करने में सहायता प्रदान करता है। अगर हम कुबोटा ट्रैक्टर की बिक्री की बात करें तो हर साल इनमे वृद्धि देखी है।
कुबोटा ट्रैक्टर्स की वो खासियत जो उसे सबसे अलग बनाती है।
- कुबोटा ट्रैक्टर के विश्व में सबसे महंगे और पसंदीदा ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक होने का कारण है इसका इंजन!
- अन्य ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों के विपरीत कुबोटा अपने ट्रैक्टरों में स्वयं कुबोटा कंपनी द्वारा निर्मित ACDH इंजन प्रदान करती है,जो बेहतर इकोनामी और कम डीजल खपत के लिए मशहूर है।
- कुबोटा ट्रैक्टर में 21-55 एच पी के बीच ट्रैक्टरो का उत्पादन करती है।
- साथ ही विश्व स्तरीय मिनी ट्रैक्टरो का भी निर्माण करती है।
कुबोटा ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
कुबोटा ट्रैक्टर भारत में 5.50 लाख से 11.50 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| कुबोटा एमयू 4501 2WD | 45 एच पी |
लगभग ₹7.10 लाख से ₹7.55 लाख तक* |
| कुबोटा एमयू 5501 2WD | 55 एच पी |
लगभग ₹8.54 लाख से ₹9.99 लाख तक* |
| कुबोटा एल4508 4X4 | 45 एच पी |
लगभग ₹7.56 लाख से ₹8.34 लाख तक* |
| कुबोटा एल3408 4X4 | 35 एच पी |
लगभग ₹6.25 लाख से ₹6.89 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
#6 नंबर पर आती है- न्यू हॉलेंड

न्यू हॉलेंड ऐसी कंपनी है जिसका नाम सुनते ही ऑलराउंडर वाला एहसास होता है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर एक ऐसी विस्तृत ट्रैक्टर श्रृंखला हमको देती है जिसमे छोटे पैमाने की खेती के लिए कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर,सामान्य प्रयोजन के उपयोग के लिए उपयोगी ट्रैक्टर और बड़े पैमाने पर कृषि करने के लिए ताकतवर ट्रैक्टर शामिल हैं। यह सभी ट्रैक्टर किसानों और कृषि व्यवसायियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए शक्ति, दक्षता और बहुमुखी प्रतिभा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
इन्ही सभी बातो को ध्यान में रखते हुए हम कह सकतें है कि इस कंपनी के ट्रैक्टरो की माँग बाज़ार में अधिक है और हर साल बढ़ती ही जा रही है।
न्यू हॉलैंड क्यों है सबसे खास?
- न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स में नवीनतम तकनीक है।
- सबसे कमाल की बात यह है कि ये अपने सभी ट्रैक्टरों पर 6 साल की वारंटी देता है।
- न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की कीमत बहुत सस्ती होती है और उत्पाद बहुत वास्तविक।
- छोटे और किफायती ट्रैक्टरों में बड़े-बड़े फीचर दे देना न्यू हॉलैंड की खासियत है।
- इसके नवनितम ब्रांडो में आपको तेल में डूबे हुए ब्रेक ही देखने को मिलेंगे।
न्यू हॉलैंड में 35-90 एच पी के ट्रैक्टर आपको देखने को मिल जाते हैं।
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर्स की मूल्य सीमा
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर भारत में 5.26 लाख से 26.90 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स सुपर प्लस+ | 49.5 एच पी |
लगभग ₹7.10 लाख से ₹7.60 लाख तक* |
| न्यू हॉलैंड 3230 एनएक्स | 42 एच पी |
लगभग ₹6.00 लाख से ₹6.10 लाख तक* |
| न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन | 47 एच पी |
लगभग ₹7.20 लाख से ₹7.90 लाख तक* |
| न्यू हॉलैंड 5620 टीएक्स प्लस | 65 एच पी |
लगभग ₹9.13 लाख से ₹10.10 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
#5 नंबर पर आती है- जॉन डियर
.webp)
जब बात ताकतवर ट्रैक्टर की आती है तो दिमाग में जितने भी नाम आते हैं, उनमें से एक है-जॉन डियर । जैसे-जैसे किसानो की जरूरतें बदलती जा रही हैं, वैसे ही इस कंपनी के ट्रैक्टर आधुनिक होते जा रहें है। इसी के चलते इसके ट्रैक्टर किसानों के मन को भा रहें है और हर साल इसकी बिक्री में वृद्धि हो रही है।
जॉन डियर ट्रैक्टर की मुख्य विशेषताएं
- जॉन डियर ट्रैक्टर की 28 एच पी से लेकर 120 एच पी तक की रेंज आती है।
- यह कंपनी दमदार ट्रैक्टर बनाने के लिए जानी जाती है।
जॉन डियर 6120 बी भारत में सबसे शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है, जिसमें 120 एचपी और 4 सिलिंडर्ड टर्बो चार्ज्ड हाई प्रेशर का इंजन है, जो खेतों में इस ट्रैक्टर को और भी बेहतर बनाता है। 120 एच पी भारत में आपको और किसी टॉप टेन ट्रैक्टर कंपनी में देखने को नहीं मिलेगी।
- जॉन डियर ने बागवानी करने वाले किसानो के लिए भी छोटे आकार के ट्रैक्टर भी बनाए है।
जॉन डियर ट्रैक्टर्स की मूल्य सीमा
जॉन डियर ट्रैक्टर भारत में 5.40 लाख रुपए से 31.30 लाख की कीमत पर उपलब्ध है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| जॉन डियर 5310 गियर प्रो 4 WD (ट्रेम IV) | 57 एच पी |
लगभग ₹9.20 लाख से ₹12.35 लाख तक* |
| जॉन डियर 5105 4WD | 40 एच पी |
लगभग ₹5. 05 लाख से ₹5.90 लाख तक* |
| जॉन डियर 5050 4WD | 50 एच पी |
लगभग ₹9. 60 लाख से ₹10.50 लाख तक* |
| जॉन डियर 5210 गियर प्रो 2WD | 50 एच पी |
लगभग ₹7.99 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।

#4 नंबर पर आती है- एस्कॉर्ट्स कुबोटा
एस्कॉर्ट्स लिमिटेड कंपनी ने किसानो को खेती करने के लिए ट्रैक्टर व मशीनों के साथ कई सारे उपकरणों का निर्माण करती है। जिससे किसान सही समय पर अपनी खेती का काम करके ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करने में मदद कर सके। यह कंपनी दुनिया भर में 40 से अधिक देशों में फैली हुई है।
एस्कॉर्ट्स कंपनी की खासियत
- यह कंपनी भारत में 3 ब्रांड ट्रैक्टर मॉडलों का निर्माण करती है। जिसमे पॉवरट्रैक, फार्मट्रैक, डिजिट्रैक शामिल हैं।
- इन 3 ब्रांड की एच पी रेंज को एक साथ देखा जाए तो इनमें 15 से लेकर 80 एचपी तक के ट्रैक्टर मौजूद है।
पावरट्रैक ट्रैक्टर्स

यह भारतीय बाजारों में बिकते हैं। इनमें 25 एचपी से लेकर 60 एचपी तक के ट्रैक्टर है।
पावरट्रैक ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
पावरट्रैक ट्रैक्टर भारत में 4.30 लाख से 11.90 लाख रूपए की कीमत पर उपलब्ध है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| पॉवरट्रैक 439 प्लस पावरहाउस | 45 एच पी |
लगभग ₹6.70 लाख से ₹6.90 लाख तक* |
| पॉवरट्रैक यूरो 50 पावरहाउस | 52 एच पी |
लगभग ₹7.20 लाख से ₹7.50 लाख तक* |
| पॉवरट्रैक 434 प्लस पावरहाउस | 39 एच पी |
लगभग ₹6.20 लाख से ₹6.42 लाख तक* |
| पॉवरट्रैक यूरो 47 पावरहाउस | 50 एच पी |
लगभग ₹7.10. लाख से ₹7.50 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
Quick Links
फार्मट्रैक ट्रैक्टर

इसके 26 एचपी -80 एच पी तक के ट्रैक्टर भारतीय बाजारों में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही एटम 22, 26 जैसे छोटे ट्रैक्टर का भी निर्माण करती है।फार्मट्रैक ट्रैक्टर्स की प्राइस रेंज
फार्मट्रैक ट्रैक्टर भारत में 3.90 लाख से 12.80 लाख रूपए की कीमत पर उपलब्ध है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| फार्मट्रेक 45 | 50 एच पी |
लगभग ₹5.65 लाख से 6.25 लाख तक* |
| फार्मट्रेक 60 क्लासिक | 60 एच पी |
लगभग ₹7.60 लाख से 8.00 लाख तक* |
| फार्मट्रेक 60 ईपीआई टी20 | 50 एच पी |
लगभग ₹6.95 लाख से 7.55 लाख तक* |
| फार्मट्रेक 6055 | 55 एच पी |
लगभग ₹7.50 लाख से 7.80लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
डिजिट्रैक ट्रैक्टर

ये अभी भारतीय बाजारों में केवल ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं| इन ट्रैक्टरों में आपको 43 एच पी से लेकर 50 एच पी तक के ट्रैक्टर मॉडल देखने को मिल जायेगे।
डिजिट्रैक ट्रैक्टर्स की प्राइस रेंज
डिजिट्रैक ट्रैक्टर की कीमत सीमा 5.75 से 7.10 लाख रुपये* है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| डिजिट्रैक पीपी 43i | 47 एच पी |
लगभग ₹6.54 लाख तक* |
| डिजिट्रैक पीपी 46i | 50 एच पी |
लगभग ₹6.88 लाख से 7.43 लाख तक* |
| डिजिट्रैक पीपी 51i | 60 एच पी |
लगभग ₹8.01 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
#3 नंबर पर आती है- सोनालीका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड

भारतीय किसानो के बीच सोनालीका के ट्रैक्टर्स बहुत ही लोकप्रिय है क्योंकि इस कंपनी के ट्रैक्टरों में हमेशा ही उन्नत तकनीकी देखने को मिलती है। अपनी धमाकेदार बिक्री के चलते इस कंपनी ने हमारी इस सूचि में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। सोनालिका किसानो की सोच के साथ काम करती हैं। यह कंपनी किसानो की उम्मीद पर बिल्कुल खरी उतरती हैं।
सोनालीका में 'सोने' जैसी क्या बात है?
यह कंपनी जो आप सोचेंगे, हमेशा उन बिंदुओ को पूरा करती है।
सोनालीका में 20 एच पी से लेकर 90 एच पी तक के ट्रैक्टर भारतीय बाजारों में खरीदने के लिए उचित मूल्य पर मिल जायेगे।
सोनालीका कंपनी ने अपने ट्रैक्टरों को 5 सीरीजों में बाटा हैं :
- सोनालीका सिकंदर
- सोनालीका माइलेज मास्टर
- सोनालीका डीआई आरएक्स
- सोनालीका टाइगर
- सोनालीका सिकंदर डी एल एक्स
सोनालीका ट्रैक्टर की कीमत कहां से शुरू और कहां पर खत्म होती है?
सोनालीका ट्रैक्टर की कीमत सीमा 3.20 लाख से 12.60 लाख रुपये* है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| सोनालीका डीआई 745 III RX सिकंदर | 50 एच पी |
लगभग ₹7.29 लाख से 7.99 लाख तक* |
| सोनालीका डीआई 750 III आर एक्स सिकंदर | 55 एच पी |
लगभग ₹7.81 लाख से 8.28 लाख तक* |
| सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक | 11 एच पी |
लगभग ₹5.05 लाख से 5.95 लाख तक* |
| सोनालीका डीआई 740 III एस 3 | 42 एच पी |
लगभग ₹6.44 लाख से 6.58 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
आगे बढ़ने से पहले आपको बता देते हैं कि देश की पहली ऐसी कंपनी बन चुकी है जिसने अपना इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च कर दिया है। सोनालीका ट्रैक्टर ने देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 'टाइगर' लॉन्च किया है। यह ट्रैक्टर 25.5 संचालन किलोवाट की बैटरी से चलता है और डीजल ट्रैक्टर की तुलना में इसकी लागत बहुत कम है।
सोलिस यानमार ट्रैक्टर

सोलिस कृषि-मशीनीकरण को ध्यान में रखते हुए आधुनिक ट्रैक्टरों का निर्माण करती आयी है। सोलिस आईटीएल का एक प्रमुख सब ब्रांड है जो मजबूत और प्रदर्शनशाली ट्रैक्टरो का निर्माण करता है। सोलिस यानमार ट्रैक्टर रेंज के तहत किसान सस्ती दरों पर अत्याधुनिक जापानी तकनीकों से भरपूर ट्रैक्टरों को खरीद सकतें है । यह ब्रांड 20 एच पी से लेकर 90 एच पी तक के ट्रैक्टरों का निर्माण करता है।
सोलिस ट्रैक्टर की कीमत सीमा
सोलिस ट्रैक्टर की कीमत लाख* से 12 लाख रुपये* है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| सोलिस 5015 ई हाइब्रिड | 50 एच पी |
लगभग ₹7.25 लाख से 7.75 लाख* |
| सोलिस 4215 ई | 43 एच पी |
लगभग ₹ 7.10 लाख से 8.10 लाख* |
| सोलिस 6024 एस | 60 एच पी |
लगभग ₹ 8.50 लाख से 9.89 लाख* |
| सोलिस वाय एम 342A 4WD | 42 एच पी |
लगभग ₹ 8.65 लाख* |
तो चलिए अब आखिरकार बात कर लेते हैं भारत के नंबर 2 ट्रैक्टर ब्रांड की!
# 2 नंबर पर आती हैं : टैफे
यह वह कंपनी है जिस पर आप बिना किसी सोच विचार के भरोसा कर सकते हैं। टैफे के अंतर्गत चार प्रमुख कंपनियां जिसमें आयशर, मैसी फर्ग्यूसन, टैफे ट्रैक्टर और आईएमटी ट्रैक्टर आते हैं। जिनके कारण टैफे भारत के टॉप 10 ट्रैक्टर ब्रांडों की सूची में शामिल हैं। लेकिन भारत में टैफे के सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर मॉडल आयशर और मैसी फर्ग्यूसन केवल दो ही हैं।
आयशर ट्रैक्टर्स

आयशर एक जानी-मानी वाहन निर्माण कंपनी है, जिसे 1948 में स्थापित किया गया था। यह कंपनी मॉटरसाइकिल, वाणिज्यिक वाहन, और ट्रैक्टर निर्माण करती है। आयशर ट्रैक्टर्स भारतीय किसानों के लिए विशेष रूप से अभिनव और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश करता है। यह विभिन्न श्रेणियों में ट्रैक्टर्स निर्माण करता है, जिनमें कंपैक्ट ट्रैक्टर्स, मध्यम और बड़े ट्रैक्टर्स शामिल हैं।
हमारी सूची में इस साल इस कंपनी ने छठा स्थान हासिल किया है। इसमें अगर एचपी की बात की जाये तो 18-55 एच पी तक के अलग-अलग ट्रैक्टर देखने को मिल जाएगे।
आयशर क्यों है सबसे खास?
- आयशर ट्रैक्टर्स दुर्गामता, ऊर्जा संरक्षण, और उच्च प्रदर्शन के साथ विशिष्ट होते हैं। इनमें नवीनतम तकनीकी उन्नति शामिल होती है, जैसे कि पावर स्टीयरिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम, और कम खपत।
- आयशर ट्रैक्टर्स किसानों को उच्च उत्पादकता, सुविधाजनक ऑपरेशन, और धीमी से लेकर तेज रफ्तार जैसी सुविधा देते है।
- इनमें आरामदायक बैठने की जगह और विशाल केबिन होता है जिससे किसानो को काम करने में आसानी होती हैं।
ट्रैक्टर्स की मूल्य सीमा
आयशर ट्रैक्टर भारत में लगभग 2.50 लाख से शुरू होती है और 14.00* लाख तक जाती है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| आयशर 380 4WD प्राइमा जी 3 | 40 एच पी |
लगभग ₹7.90 लाख से ₹8.20 लाख तक* |
| आयशर 551 सुपर प्लस | 49 एच पी |
लगभग ₹6.25 लाख से ₹6.69 लाख तक* |
| आयशर 485 सुपर प्लस | 49 एच पी |
लगभग ₹6.65 लाख से ₹6.90 लाख तक* |
| आयशर 333 सुपर प्लस | 36 एच पी |
लगभग ₹5.00 लाख से ₹5.45 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर

इसमें 28 एच पी से लेकर 75 एच पी तक के ट्रैक्टर भारतीय बाजारों में आपको देखने को मिल जायेगे।
मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर भारत में लगभग 5.50 लाख से शुरू होती है और 17.00* लाख तक जाती है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| मैसी फर्ग्यूसन 241 डायनाट्रैक | 42 एच पी |
लगभग ₹6.60 लाख से 7.35 लाख तक* |
| मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई प्लेनेटरीीय प्लस | 40 एच पी |
लगभग ₹5.45 लाख से 6.15 लाख तक* |
| मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई प्लेनेटरी प्लस | 46 एच पी |
लगभग ₹7.27 लाख से 7.85 लाख तक* |
| मैसी फर्ग्यूसन एमएफ 9500 4WD | 50 एच पी |
लगभग ₹7.45 लाख से 8.55 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
#1 नंबर पर आती है : महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा ट्रैक्टर कंपनी भारतीय किसानों के बीच नंबर 1 ट्रैक्टर निर्माता है। जिसने भारतीय किसानों के विश्वास को बना के रखा हैं। यह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैक्टर कंपनियों में से एक है।
पिछले कई दशकों से यह ट्रैक्टर निर्माता कंपनी बहुत ही आधुनिक और किसानो की जरूरतों को ध्यान मेंरखते हुए ट्रैक्टर का निर्माण कर रहा है। इसी कारण, साल दर साल महिंद्रा ट्रैक्टर्स किसानो के पहली पसंद बनती जा रही है। साल 2024 में भी, महिंद्रा के ट्रैक्टर किसानों की पहली पसंद बन गए है।
कौन सी बातें बनाती है महिंद्रा को सबसे नंबर वन?
- महिंद्रा अपने ट्रैक्टरों में सबसे नई टेक्नोलोजी के फीचर उपलब्ध कराती है।
- फीचर्स के मामले में अर्जुन नोवो और एक्सपी प्लस मॉडलों का कोई तोड़ नहीं।
- इनमें पॉवर स्टीयरिंग, आरामदायक सीट और एसी केबिन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
- महिंद्रा पहली ऐसी कंपनी बनी, जिसने अपने ट्रैक्टर्स में 6 साल की वारंटी देना शुरू किया।
- महिंद्रा सिर्फ और सिर्फ किसानों की जरूरत के हिसाब से अपने ट्रैक्टरों का निर्माण करती हैं, और शायद यही एकमात्र कारण है जिससे वह देश की शीर्ष ट्रैक्टर कंपनियों में से एक हैं।
- दुनिया के टॉप 10 ट्रैक्टर निर्माण कंपनियों में भी शामिल हैं।
महिंद्रा टैक्टर कंपनी किसानों के लिए 15-75 एचपी तक के ट्रैक्टरो के अलग अलग मॉडल के साथ साथ महिंद्रा जीवो 225 डीआई 4WD जैसे कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर भी बनती है,जो बागवानी करने वाले किसानों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
महिंद्रा ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
महिंद्रा ट्रैक्टर की कीमत सीमा 3.00 लाख से 12.00 लाख रुपये* है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस | 47 एच पी |
लगभग ₹6.75 लाख से 7.12 लाख तक* |
| महिंद्रा 475 डीआई एक्सपी प्लस | 44 एच पी |
लगभग ₹6.40 लाख से 6.70 लाख तक* |
| महिंद्रा 275 डीआई एक्सपी प्लस | 37 एच पी |
लगभग ₹5.5 लाख से 5.70 लाख तक* |
| महिंद्रा 585 डीआई एक्सपी प्लस | 50 एच पी |
लगभग ₹6.84 लाख से 7.14 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
स्वराज ट्रैक्टर

जोश का राज, मेरा स्वराज!
स्वराज ट्रैक्टर, जो महिंद्रा का ही सब ब्रांड है, ने भी एक अच्छी कमाई की है। इस साल, स्वराज ट्रैक्टर्स ने भारत में होने वाली कुल बिक्री में 15 % का योगदान दिया। स्वराज ट्रैक्टर में 15 एचपी से 60 एच पी तक के ट्रैक्टर मिलते हैं। जिसे किसान अपनी जरूरत की हिसाब से खरीद सकते हैं।
स्वराज ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
स्वराज ट्रैक्टर की कीमत सीमा 2.20 लाख से 9.90 लाख रुपये* है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| स्वराज 744 एफई | 48 एच पी |
लगभग ₹6.35 लाख से 6.90 लाख तक* |
| स्वराज 855 एफई | 55 एच पी |
लगभग ₹7.80 लाख से 8.35 लाख तक* |
| स्वराज 735 एफई ई | 35 एचपी |
लगभग ₹5.80 लाख से 6.20 लाख तक* |
| स्वराज 963 एफई | 55 एच पी |
लगभग ₹7.45 लाख से 8.67 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
ट्रैकस्टार ट्रैक्टर

ट्रैकस्टार महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक बहुत ही जाना-माना सब-ब्रांड है जो किसानो की हर ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए ट्रैक्टरों का निर्माण करता है। इस ब्रांड में आपको 31 एचपी से 50 एचपी रेंज तक के ट्रैक्टर आसानी से देखने को मिल जायेंगे।
ट्रैकस्टार ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
ट्रैकस्टार की कीमत सीमा 4.95 लाख से 6.85 लाख* रुपये है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| ट्रैकस्टार 550 | 50 एच पी |
लगभग ₹ 5.95 लाख से 6.89 लाख तक* |
| ट्रैकस्टार 540 | 40 एच पी |
लगभग ₹ 5.45 लाख से 5.80 लाख तक* |
| ट्रैकस्टार 545 | 45 एचपी |
लगभग ₹ 6.50 लाख से 6.60 लाख तक* |
| ट्रैकस्टार 531 | 31 एच पी |
लगभग ₹ 4.55 लाख से 5.35 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
हिंदुस्तान ट्रैक्टर

हिंदुस्तान ट्रैक्टर ब्रांड ऐसे ट्रैक्टरो का निर्माण करता है जिनके उपयोग से किसान अधिक उपज करने में सक्षम रहते है।
हिंदुस्तान ट्रैक्टर्स की कीमत सीमा
हिंदुस्तान ट्रैक्टर की कीमत सीमा 7. 70 लाख* से 8.30 लाख* रुपये है।
| ट्रैक्टर मॉडल | एच पी | मूल्य सीमा |
|---|---|---|
| हिंदुस्तान 60 | 50 एच पी |
लगभग ₹ 7.70 लाख से 8.30 लाख तक* |
*विभिन्न राज्यों में कीमत भिन्न हो सकती है।
हम बहुत ही मेहनत करके यह जानकारी आपके लिए लाएं है। अगर आपको अब भी कोई सवाल है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
ट्रैक्टर ज्ञान से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।
Category
Read More Blogs
पिछले काफी वर्षों से, महिंद्रा किसानों और कृषि से जुडी हर ज़रूरत को पूरा करने वाले ट्रैक्टरों का निर्माण करने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। चाहे आप एक छोटे स्तर के किसान हो या फिर बड़े पैमानें पर कृषि करतें...
How often do we see heaps of dried crops burning on the fields during the end of a crop cycle, well these burning crops are not arson or an accident, it is what the professionals and experts call Stubble-burning. They are...
John Deere is one of the best manufacturers of tractors worldwide. John Deere Tractor in India aims to provide customer-focused solutions with the help of the latest technologies in the market. John Deere combines innovation and technology to build tractors that empower...
Write Your Comment About भारत की 10 सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर कंपनियां 2025-2026 | ट्रैक्टरज्ञान
.webp&w=1920&q=75)
Top searching blogs about Tractors and Agriculture
13 Apr 2026
18 Dec 2025
29 Jul 2025
08 Sep 2025
03 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
30 Jul 2025
29 Jul 2025
30 Jul 2025
09 Feb 2026
19 Mar 2026
18 Dec 2025
26 Dec 2025












Career






_small.webp&w=256&q=75)










_small.webp&w=256&q=75)































_small.webp&w=256&q=75)


_small.webp&w=256&q=75)




















.webp&w=2048&q=75)






















.webp&w=2048&q=75)
.webp&w=2048&q=75)






















