Mahindra 585 vs Powertrac Euro 50 Tractor Comparison

Mahindra 585 vs Powertrac Euro 50 Tractor Comparison image
By Tractor GyanFeb 13, 2020 12:00 AM

50 HP Category भारतीय किसानो की सबसे पसंदीदा HP category में से एक है। तो आ गये हैं हम इस hp Category के दो चर्चित ट्रैक्टर Mahindra 585 DI Bhoomiputra और Powertrac Euro 50 की तुलना लेकर। आगे हम इस blog में जानेंगे दोनो ट्रैक्टर में क्या-क्या समानता है , और किस फ़ीचर में कौनसा ट्रैक्टर, दूसरे पर भारी है।

Mahindra 585 vs Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर फ़ीचर

  • Mahindra 585 और Euro 50 दोनो ही ट्रैक्टर में 50 HP Engine दिया गया है। इन दोनो ट्रैक्टर में बहुत सारे फ़ीचर एक जैसे हैं, जैसे दोनो में मकैनिकल और पॉवर steering दोनो ऑप्शन दिये गये हैं। साथ ही दोनो ट्रैक्टर आते हैं तेल में डूबे ब्रेक के साथ हालाँकि Mahindra 585 में ड्राई डिस्क ब्रेक का option भी दिया गया है। अगर गियर की बात करें तो दोनो ही ट्रैक्टर में 8 आगे के और 2 पीछे के गियर दिए है।

  • महिन्द्रा 585 भूमिपुत्र और युरो 50 दोनो ट्रैक्टर में single और डूअल क्लच दोनो ऑप्शन दिये गये हैं। इतना ही नहीं दोनो ट्रैक्टर में रिवर्स PTO का option भी दिया गया है। Tyre की बात करें तो दोनो ही ट्रैक्टर में 6.00X16 के अगले tyre और 14.9X28 के पिछले tyre दिये गये हैं। इसके साथ ही दोनो ही ट्रैक्टर में bend front axle का ऑप्शन भी दिया गया है। एक जैसे फ़ीचर की बात करने के बाद अब बात करते हैं ऐसे फ़ीचर की जो दोनो ट्रैक्टर को एक दूसरे से बेहतर बनाते हैं।

  • शुरूवात करें दोनो ट्रैक्टर के engine cylinder से तो mahindra 585 में जहाँ 4 cylinder दिये गये हैं तो वहीं euro 50 में केवल 3 सिलेंडर दिये गये हैं। जहाँ 585 का 2100 है तो Powertrac Euro 50 का 2200 है। वज़न उठाने की छमता की बात करें तो इसमें euro 50 mahindra 585 से आगे निकल जाता है जहाँ पॉवर ट्रैक यूरो 50 उठा सकता है 2000 किलोग्राम वज़न वहीं mahindra 585 उठा सकता है 1640 किलोग्राम तक का वज़न।

  • डीज़ल टैंक की छमता की बात करें तो euro 50 में 60 लीटर तो महिंद्रा 585 में 49 लीटर डीज़ल आता है। महिंद्रा 585 का व्हील base 1970 mm और वज़न 2100 किलोग्राम है तो euro 50 का wheelbase 2040 mm और वज़न 2170 kilogram है। बदलते समय की ज़रूरत के हिसाब से euro 50 में साइड शिफ़्ट गीयर का ऑप्शन आता है वहीं महिंद्रा 585 में ये नहीं आता है।

  • दोनो ट्रैक्टर की क़ीमत में ज़्यादा अंतर नहीं है जहाँ महिन्द्रा 585 की क़ीमत 6.80 लाख से 7.10 लाख के लगभग है तो euro 50 की क़ीमत भी 7.30 लाख से 7.70 लाख के आसपास है।ये दोनो ही ट्रैक्टर काफ़ी बेहतर हैं जहाँ आपको euro 50 में माडर्न लुक और साइड शिफ़्ट gear जैसे फ़ीचर मिलते हैं तो वहीं महिंद्रा 585 में किसानो का अटूट विश्वास और कम मेनटेनैन्स ख़र्च का भरोसा मिलता है।

Mahindra 585 vs Powertrac Euro 50 ट्रैक्टर स्पेसिफिकेशन्स

Specification Mahindra 585 DI Bhoomiputra

Powertrac Euro 50

Engine Power 50 HP 50 HP
Engine Rated RPM 2100 RPM 2200 RPM
PTO Power 45 HP 42.5 HP
Hydraulic Lifting Capacity 1640 kg 2000 kg
Fuel Tank Capacity 49 Litres 60 Litres
Warranty 2000 Hours / 2 Years

5000 Hours / 5 Years

Price ₹6.80 – ₹7.10 Lakh*

₹7.30 – ₹7.70 Lakh*

 

आपको क्या लगता है महिन्द्रा 585 भूमिपुत्र और Powertrac Euro 50 में कौन है बेहतर?

वैसे आप TractorGyan पर जाकर अपने पसंद के ट्रैक्टर की तुलना भी कर सकते हैं। आगे आप किन ट्रैक्टर की तुलना देखना चाहते हैं हमें कमेंट करके बतायें।

Read More Blogs

John Deere 5055E VS New Holland 3630TX Plus image

काफ़ी समय से आप लोग हमें ट्रैक्टर की तुलना करने के लिये लिख रहे थे तो हम आपकी Demand पर लाये हैं जॉन डियर 5055E vs न्यू हॉलैंड 3630 TX Plus ट्रैक्टर की तुलना लेकर। आगे हम इस Blog में...

Mahindra 575 DI XP Plus VS Mahindra 575 DI image

कुछ समय पहले महिंद्रा ट्रैक्टर ने 575 DI का नया XP Plus मॉडल लॉंच किया है, कम्पनी इसे अपने पुराने 575 DI से हर फ़ीचर में बेहतर बता रही है! अब कौन कितना बेहतर है ये तो तुलना करने पर ही पता चलेगा।

Force Sanman 6000 Tractor Price, Specification, feature review in India image

आज हम आयें हैं Force Company के Tractor Sanman 6000 के सारे Features, warranty और Price के बारे में जानकारी लेकर। Force Sanman 6000 Tractor 50 HP और 3 सिलेंडर मर्सेडीज़ engine के साथ आता है।

इसके लुक्स...

Write Your Comment About Mahindra 585 vs Powertrac Euro 50 Tractor Comparison

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon