tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

जाने सोनालिका डीआई 750 III आपके लिए है कितना उपयोगी।

जाने सोनालिका डीआई 750 III आपके लिए है कितना उपयोगी। image
By Tractor GyanJan 13, 2020 12:00 AM

सोनालिका ट्रैक्टर्स का हैवी ड्यूटी रेंज में एक सबसे लोकप्रिय मॉडल है - सोनालिका डी आई 750 III (Sonalika DI 750 III)। यह ट्रैक्टर 55 एचपी (HP) श्रेणी में ताक़त और रफ़्तार का सबसे बेहतरीन मेल है। हम आगे इस ट्रैक्टर की सभी प्रकार तकिनिकी विशिष्टताओं को जानेंगे, जिसके आधार पर आप ये तय कर पाएंगे की सोनालिका डी आई 750 III (Sonalika DI 750 III) आप के लिए कितना उपयुक्त विकल्प है।

सोनालिका डीआई 750 III फिचर

बड़ा इंजन

किसी भी ट्रैक्टर की प्रमुख विशेषता होती है - उसका हेवी ड्यूटी माइलेज इंजन, 55 एचपी डी आई 750 III (DI 750 III) में आपको 4 सिलिंडर वाला 3207 सीसी का एक बड़ा इंजन मिलता है, जिससे ट्रैक्टर को ज्यादा ताकत मिलती है। यह इंजन 2000 आरपीएम स्पीड पर काम करता है और 34.6% के सर्वाधिक बैकअप टॉर्क के कारण अचानक लोड बढ़ने पर भी आरपीएम नहीं तोड़ता, जिससे आपका यह ट्रैक्टर कम तेल पीता है। इस मॉडल में आपको वॉटर कूलेड कूलिंग सिस्टम रहता है। 

ट्रांसमिशन

अगर हम सोनालिका डी आई 750 III का गेयर बॉक्स देखें, तो ट्रैक्टर में बेहतर कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन सिस्टम मिलता है, इसके साथ इस ट्रैक्टर में आपको 8 गेयर आगे के लिए और दो गेयर पीछे के मिलते हैं। स्पीड की बात करें तो ट्रैक्टर 3.15 kmph की रफ्तार से लेकर 33.42 kmph की बेजोड़ अधिकतम रफ़्तार देता है।

वैसे तो आपको इसमें सिंगल टाइप क्लज़ है पर आप को डुअल क्लज़ का एक बेहतर विकल्प और मिलता है।

sonalika di 750iii tractor

पीटीओ

अब पीटीओ की बात करें तो इसमें 540 पीटीओ के साथ विकल्प के तौर पर आपको रिवर्स पीटीओ भी मिलता है। जिसे आप दोनों तरफ घुमा सकते और जिसकी आप इंप्लीमेंट फसने पर उसे आसानी से निकाल सकते हो।

ब्रेक और स्टीयरिंग

डी आई 750 III (DI 750 III) ट्रैक्टर ऑयल इमरसेद (तेल में डूबे) ब्रेक मिलते है। स्टीयरिंग मैकेनिकल टाइप मिलती है पर साथ में पॉवर स्टीयरिंग का विकल्प भी है।

लिफ्ट और फ्यूल कैपेसिटी

अगर आप ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी देखें तो यह 2000 किलोग्राम का भार उठाने में सक्षम है। सोनालिका के इस ट्रैक्टर में आपको 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है जिससे बार बार डीजल डलवाने की जंझट नहीं होती।

ट्रैक्टर के आयाम

इस ट्रैक्टर का व्हील बेस 2212 एमएम का है और 370 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस है, इससे ट्रैक्टर को बेहतर संतुलन प्राप्त होता है। ट्रैक्टर के 6*16 के अगले टायर और 14.9*28 के बड़े पिछले टायर फिसलते नहीं है। इसके अलावा ट्रैक्टर की खासियत है इसके हेवी ड्यूटी पार्ट्स, जो मजबूत होते हैं और लंबे समय तक चलते हैं। इस प्रकार से यह 55 एचपी ट्रैक्टर पूरी तरह दमदार है।

सोनालिका डी आई 750 III (Sonalika DI 750 III) की तकनीकी विशेषताओं के आधार पर हमने देखा के यहां कितना सुविधाजनक ट्रैक्टर है। यह ताकतभर ट्रैक्टर आपको लिए बहुत उपयोगी हो सकता है यह बड़ा रोटावेटर खीच सकता है और इसे आप आसानी से ढुलाई के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है। उम्मीद आपको हमारी इस जानकारी से इस ट्रैक्टर के बारे स्पष्टता मिली होगी, आगे भी ट्रैक्टर संबंधी जानकारी पाने के लिए ट्रैक्टर ज्ञान से जुड़े है।

Read More Blogs

जानें ट्रैकस्टार  ब्रांड के ट्रैक्टर क्यों है ख़ास? image

ट्रैकस्टार, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी का एक ही एक ब्रांड है, जो भारत के किसानों के बड़े हिस्से को पेश करता है बेहतरीन ट्रैक्टरों के विकल्प। दरअसल इस ब्रांड के आपको जो 5 मॉडल मिलते...

सरकार पर फूटा किसानों का गुस्सा। image

इस समय पूरे देश भर के किसान सरकार की कुछ नीतियों से खफा है और ऐसे में आने वाले समय में किसानों की तरफ से सरकार के लिए चुनौतियां बढ़ने की संभावना है। दरअसल देश के कई इलाकों...

ऐसे उठाए फार्म मशीनरी बैंक योजना का लाभ, मिलेगी 80% सब्सिडी image

आजकल खेती बिना मशीनों के कर पाना असंभव है, लेकिन प्रत्येक किसान खेती-बाड़ी में प्रयुक्त होने वाली मशीनों को नहीं खरीद सकता है। सरकार ने किराये पर मशीनों की उपलब्धता बढ़ाने और ग्रामीणों को रोजगार के लिए फॉर्म मशीनरी बैंक का...

Write Your Comment About जाने सोनालिका डीआई 750 III आपके लिए है कितना उपयोगी।

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon