New Holland 3630 TX Super ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

New Holland 3630 TX Super ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी image
By Neha SharmaJul 28, 2026 12:49 PM

Table of Content

New Holland 3630 TX Super भारत के सबसे भरोसेमंद 50 HP ट्रैक्टरों में से एक है और यह जुताई, रोटावेटर चलाने और ट्रॉली के काम जैसे कामों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आइए, हम आपको इसकी कीमत, इंजन, फीचर्स और माइलेज के बारे में पूरी जानकारी दें ताकि आप तय कर सकें कि New Holland 3630 TX Super आपके लिए सही विकल्प है या नहीं।

New Holland 3630 TX Super की कीमत कितनी है?

New Holland 3630 TX Super की कीमत लगभग 8.18 लाख रुपये से 8.52 लाख रुपये के बीच है।New Holland 3630 TX Super की ऑन-रोड कीमत इससे ज्यादा होती है क्योंकि इसमें RTO रजिस्ट्रेशन और राज्य का टैक्स, इंश्योरेंस, और डीलर हैंडलिंग चार्ज भी जुड़े होतें हैं।  

New Holland 3630 TX Super की सही कीमत ट्रैक्टर ज्ञान पर चेक करें।

New Holland 3630 TX Super इस्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन जानकारी
इंजन

FPT S8000 सीरीज

HP 50 HP (49.5 HP)
सिलेंडर 3
इंजन क्षमता 2931 CC
PTO पावर 46 HP
PTO स्पीड 540 RPM
गियरबॉक्स

8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 12F + 3R क्रीपर (ऑप्शनल)

क्लच

डबल क्लच, अलग PTO लीवर

ब्रेक

ऑयल इमर्स्ड मल्टी डिस्क

स्टीयरिंग पावर स्टीयरिंग
लिफ्ट क्षमता

1700 किलो (असिस्ट रैम के साथ)

फ्यूल टैंक 60 लीटर
व्हील ड्राइव 2WD
वारंटी 6 साल / 6000 घंटे

New Holland 3630 TX Super का इंजन कितना पावरफुल है?

New Holland 3630 TX Super में आपको FPT S8000 सीरीज का इंजन मिलता  है। यह इंजन अपनी बेहतरीन थर्मल एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।  

  • यह एक 50 HP का 3 सिलेंडर वाला वाटर कूल्ड  इंजन है। इसमें ऑयल बाथ एयर फिल्टर के साथ प्री-क्लीनर भी आपको मिलता है,जो धूल भरे इलाकों में इंजन को बचाता है। 
  • इंजन 2931 सीसी का है और इंजन के अंदर अधिक हवा और डीजल को जलने की जगह है। इससे हर स्ट्रोक में जबरदस्त नेचुरल ब्लास्ट (ताकत) पैदा होता है, जिससे ट्रैक्टर भारी लोड में भी दबता नहीं है।
  • न्यू हॉलैंड का इंजन आरपीएम 2100 है। इसका मतलब है कि इंजन को कम घूमना पड़ता है, जिससे डीजल की खपत बहुत कम होती है।

मुख्य फीचर्स जो New Holland 3630 TX Super को खास बनाते हैं

  • Sensomatic24 हाइड्रोलिक लिफ्ट 
  • 1700 किलो लिफ्ट क्षमता असिस्ट रैम के साथ जिससे भारी रोटावेटर, MB प्लाऊ और लेजर लेवलर उठाने में दिक्कत नहीं होती।
  • डबल क्लच और अलग PTO लीवर 
  • Lift-O-Matic हाइट लिमिटर के साथ 
  • DRC वाल्व और आइसोलेटर वाल्व जो लोड को स्थिर रखते हैं 
  • 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (8F + 2R) का  स्टैंडर्ड गियरबॉक्स है। यह सामान्य खेती जैसे कल्टीवेटर, हैरो और ट्रॉली के काम के लिए सबसे बेस्ट और किफायती है।
  • 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स क्रीपर (12F + 3R Creeper) और 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स यूजी (12F + 3R UG - Ultra Gear) का विकल्प 
  • 12F + 3R क्रीपर गियर (ऑप्शनल)जो आलू की बुवाई और धान की रोपाई जैसे धीमे कामों के लिए सही है 
  • साइड शिफ्ट गियर लीवर
  • 540 + GSPTO/ RPTO का विकल्प 
  • 6 साल / 6000 घंटे वारंटी 

New Holland 3630 TX Super ट्रैक्टर ईंधन दक्षता और माइलेज

  • New Holland 3630 TX Super ट्रैक्टर FPT इंजन इनलाइन फ्यूल पंप के साथ आता है, जो डीजल की खपत कम रखता है।  इसका इंजन नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) इंजन है जो बिना टर्बो के प्राकृतिक हवा लेता है। 
  • बड़ा इंजन होने के कारण यह इंजन खेतों के सामान्य कामों पर भी बिना ज्यादा डीजल फूंके बेहतरीन ताकत देता है।
  • 60 लीटर का टैंक भरने पर पूरा दिन का काम आराम से निकल जाता है, बार बार पंप जाने की जरूरत नहीं।

अगर किसान सही तरीके से इस ट्रैक्टर  का इस्तेमाल करें  तो, इसकी औसत माइलेज है; 

  • हल्की जुताई या कल्टीवेटर: 3 से 4 लीटर प्रति घंटा
  • रोटावेटर और गहरी जुताई: 4.5 से 5.5 लीटर प्रति घंटा
  • ट्रॉली और ढुलाई: करीब 8 से 10 किलोमीटर प्रति लीटर

इसकी माइलेज बढ़ाने के लिए:

  • एयर फिल्टर हर 50 घंटे पर साफ करें
  • टायर प्रेशर सही रखें, कम हवा में डीजल ज्यादा जलता है
  • काम के हिसाब से सही गियर चुनें, ऊंचे गियर में जबरदस्ती न चलाएं
  • इंजन ऑयल और फिल्टर समय पर बदलें

अंत में

New Holland 3630 TX Super 8 एकड़ से ज्यादा जमीन ह वाले किसानों के लिए एक सही विकल्प है।  यह ट्रैक्टर कृषि से जुड़े सभी कायम अच्छे से करने के लिए मशहूर है।  इसका 46 HP PTO और 1700 किलो लिफ्ट भारी इम्प्लीमेंट के लिए बना है। 6 साल की वारंटी किसानों को एक सही निवेश का भरोसा  देता है।  

ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा क्यों करें?

ट्रैक्टर  ज्ञान भारत का भरोसेमंद एग्रीटेक प्लेटफार्म है जहाँ किसान हर ब्रांड और मॉडल की अपडेटेड कीमत, उनके राज्य के हिसाब से जान सकतें हैं।  किसान यहाँ पर दो ट्रैक्टरों की सीधी तुलना करके अपनी ज़रूरत के हिसाब से एक सही ट्रैतटर  खरीद सकतें हैं। 

Read More Blogs

New tractor loan vs used tractor loan: Which is better? image

Buying a tractor is the biggest machine purchase most Indian farmers make. And a tractor loan is here to make the process seamless. Farmers have two options: a new tractor loan and a used tractor loan. The answer is not the same...

Which Farmtrac champion series tractor is right for you? Top 5 models image

Selecting the right tractor can lead to better productivity, lower operating costs and make farming easier. The Farmtrac Champion Series is designed for Indian farmers who need reliable performance, fuel efficiency, and durability. From small farms to large fields, this series is...

Types of tractor insurance in India: Which one should you choose? image

Buying a tractor is one of the biggest investments for any farmer. It plays an important role in daily farming activities and transportation. However, accidents, theft, natural disasters, or unexpected damage can lead to costly repairs or financial losses. This is why...

Write Your Comment About New Holland 3630 TX Super ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon