₹7 लाख से कम कीमत वाले टॉप 5 सोनालीका ट्रैक्टर

₹7 लाख से कम कीमत वाले टॉप 5 सोनालीका ट्रैक्टर image
By Khushbu RajputJun 30, 2026 02:00 PM

Table of Content

ट्रैक्टर खरीदने का फैसला कोई छोटी बात नहीं, यह लाखों की कमाई और खेत की ज़रूरत दोनों से जुड़ा होता है। और अगर बजट ₹7 लाख के आसपास है, तो सोनालीका एक ऐसा ब्रांड है जो सच में काम का है। सोनालीका आज भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है और 135 से ज़्यादा देशों में इसके ट्रैक्टर जाते हैं। तो ₹7 लाख या उसके आसपास के बजट में अगर आप भरोसेमंद, दमदार और कम रख-रखाव वाला ट्रैक्टर चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

₹7 लाख से कम कीमत में सोनालीका ट्रैक्टर क्यों खरीदें? 

सोनालीका ट्रैक्टर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक कम्प्लीटली इंडियन ब्रांड है (इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (ITL) का फ्लैगशिप), जो पंजाब में बनता है। इसका मतलब है कि स्पेयर पार्ट्स आसानी से मिलते हैं, सर्विस सेंटर करीब होते हैं, और रिसेल वैल्यू अच्छी रहती है। ₹7 लाख के बजट में सोनालीका क्यों चुनें:

  • देशभर में फैला सर्विस नेटवर्क 
  • चुनिंदा मॉडलों पर 5 साल/5000 घंटे की वारंटी
  • इस प्राइस रेंज में सबसे ज़्यादा इंजन डिस्प्लेसमेंट
  • 2000-2200 kg तक की लिफ्टिंग कैपेसिटी, जो कॉम्पिटिटर्स से बेहतर है
  • ADDC हाइड्रॉलिक्स, मिट्टी के अनुसार खुद को एडजस्ट करने वाला सिस्टम

टॉप 5 सोनालीका ट्रैक्टर ₹7 लाख से कम कीमत वाले

1. सोनालीका डीआई 35 

अगर आपको 39 एचपी का इंजन चाहिए और बजट में थोड़ी लचीलापन, तो सोनालीका डीआई 35 बेस्ट है। 3 सिलेंडर, 2780 cc इंजन, 26.0 पीटीओ एचपी, और 2000 किलो लिफ्टिंग कैपेसिटी, यह इस प्राइस रेंज में मिलने वाला सबसे दमदार इंजन है। 8F+2R गियरबॉक्स, 55 लीटर टैंक और ऑइल इमर्स्ड ब्रेक्स के साथ यह ट्रैक्टर रोटावेटर, थ्रेशर, और ट्रॉली जैसे भारी इम्प्लीमेंट्स को आसानी से संभालता है।

सोनालीका डीआई 35 की प्राइस जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

2. सोनालीका डीआई 740 III S3

अगर बजट को ₹7 लाख से नीचे रखना है तो सोनालीका डीआई 740 III S3 सबसे स्मार्ट पिक है। इसमें 42 एचपी, 3 सिलेंडर इंजन और 2000 किलो लिफ्टिंग कैपेसिटी है। इसमें 8F+2R कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स, ऑइल इमर्स्ड  ब्रेक्स, और मैकेनिकल/पावर स्टीयरिंग का ऑप्शन मिलता है। 55 लीटर फ्यूल टैंक मतलब दिन भर बिना रुके काम। सादा, टिकाऊ, और किफायती, छोटे से मध्यम खेत के लिए बिल्कुल सटीक।

सोनालीका डीएआई 740 III S3 की प्राइस जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

3. सोनालीका डीआई 734 पावर प्लस

37 एचपी इंजन, 8F+2R गियरबॉक्स, मल्टी-स्पीड आरपीटीओ डबल क्लच, पावर स्टीयरिंग और 55 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक, यह सब एक साथ मिलना इस प्राइस सेगमेंट में दुर्लभ है। 5 साल की वारंटी सोनालीका डीआई 734 पावर प्लस​ ट्रैक्टर को और भी भरोसेमंद बनाती है। 

सोनालीका डीआई 734 पावर प्लस की प्राइस जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

4. सोनालीका DI 42 पावर प्लस 

यह नाम सुनकर ही पता चलता है - छत्रपति, मतलब राजाओं जैसी ताकत। 45 एचपी इंजन, 205 एएनएम टॉर्क और 2000 किलो लिफ्टिंग कैपेसिटी। ADDC हाइड्रॉलिक्स, पावर स्टीयरिंग, 55 लीटर टैंक और ऑइल इमर्स्ड ब्रेक्स के साथ यह ट्रैक्टर गहरी काली मिट्टी से लेकर हल्की रेतीली ज़मीन तक सब जगह काम करता है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के किसानों के बीच यह सोनालीका DI 42 पावर प्लस ट्रैक्टर खासा लोकप्रिय है।

सोनालीका DI 42 पावर प्लस की प्राइस जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

5. सोनालीका डीआई 730 III

सोनालीका डीआई 730 III सबसे मज़बूत मिड-रेंज 4-व्हील ड्राइव ऑप्शन है। 34 एचपी, 130 एनएम टॉर्क, और 1600 kg लिफ्टिंग कैपेसिटी, और पावर स्टीयरिंग के साथ यह ट्रैक्टर धान के खेतों, काली कपास की मिट्टी और ऊबड़-खाबड़ ज़मीन पर कमाल करता है। 

सोनालीका डीआई 730 III​ की प्राइस जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। 

₹7 लाख से कम कीमत वाले टॉप 5 सोनालीका ट्रैक्टर (Comparison Table)

मॉडल इंजन पावर (HP) ड्राइव टाइप इंजन क्षमता (CC) सिलेंडर गियरबॉक्स हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता फ्यूल टैंक क्षमता
सोनालीका डीआई 35  39 2WD 2780 3 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 2000 किग्रा 55 लीटर
सोनालीका डीआई 734 पावर प्लस 37 2WD 2780 3 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 1600 किग्रा 55लीटर
सोनालीका DI 740 III 42 2WD 2891 3 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 2000 किग्रा 55 लीटर
सोनालीका DI 42 पावर प्लस  45 2WD 2891 3 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 2200 किग्रा 55 लीटर
सोनालीका डीआई 730 III 34 2WD 2780 3 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स 1600 किग्रा 65 लीटर

₹7 लाख से कम कीमत में सही सोनालीका ट्रैक्टर कैसे चुनें? 

  • अगर बजट एकदम टाइट है तो सोनालीका डीआई 740 III लें।
  • अगर ₹7 लाख में ज़्यादा HP चाहिए, छत्रपति डीआई 745 III बेस्ट है।
  • अगर भारी इम्प्लीमेंट्स चलाने हों, डीआई 750 III का 4-सिलेंडर, 3707 सीसी इंजन इसी काम के लिए बना है।
  • अगर ज़्यादा गियर ऑप्शन्स चाहिए और और लंबे घंटे काम करना हो तो, टाइगर डीआई 55 III आपका साथ देगा।
  • अगर ज़मीन ऊबड़-खाबड़ हो, धान के खेत हों या पहाड़ी इलाका हो, आरएक्स 50 4WD के अलावा कोई विकल्प नहीं।

क्यों भरोसा करें ट्रैक्टर ज्ञान पर? 

ट्रैक्टर खरीदना एक बड़ा फैसला है और इस फैसले में सही जानकारी होनी चाहिए, न कि किसी डीलर का दबाव। ट्रैक्टर ज्ञान भारत का एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो किसानों को ट्रैक्टर की असली जानकारी देता है - स्पेसिफिकेशन, कीमत, तुलना, और किसानों के रिव्यू। महिंद्रा, स्वराज, सोनालीका, न्यू हॉलैंड जैसे बड़े ब्रांड भी ट्रैक्टर ज्ञान पर भरोसा करते हैं।

Read More Blogs

राजस्थान में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लागू हुआ नया नियम image

राजस्थान के किसान भाईयों और ट्रैक्टर मालिकों के लिए एक बड़ी और ज़रूरी खबर है। सरकार ने नियमों में एक बड़ा फेरबदल किया है। अब आप खेती के नाम पर रजिस्टर्ड ट्रॉली से कमर्शियल माल नहीं ढो पाएंगे। 

अगर ऐसा करते हुए पकड़े...

Tractor loan approval timeline: What delays your application? image

Buying a tractor is a major investment for every farmer, and many rely on financing to make the purchase affordable. While banks and NBFCs offer attractive tractor loan options, the approval process does not always happen as quickly as expected. A tractor...

पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य: फीचर्स से कीमत तक फुल ट्रैक्टर रिव्यु image

वैसे तो कुबोटा का हर एक ट्रैक्टर अपने आप में एक मिसाल है पर कुबोटा का पावरट्रैक यूरो 42 शौर्य एक ऐसा ट्रैक्टर है जो भारत के किसानों  की हर ज़रूरत को पूरा करने की  क्षमता रखता है।  40 - 45 HP...

Write Your Comment About ₹7 लाख से कम कीमत वाले टॉप 5 सोनालीका ट्रैक्टर

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon