tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

स्वराज 744 एफई vs महिंद्रा 575 डीआई: पावर, परफॉर्मेंस और प्राइस में कौनसा ट्रैक्टर है बेहतर?

स्वराज 744 एफई vs महिंद्रा 575 डीआई: पावर, परफॉर्मेंस और प्राइस में कौनसा ट्रैक्टर है बेहतर? image
By Neha SharmaApr 21, 2026 01:00 PM

Table of Content

स्वराज 744 एफई और महिंद्रा 575 डीआई 45 HP कैटेगरी में सबसे भरोसेमन्द  ट्रैक्टर  मॉडल्स है और अभी तक ये दोनों मॉडल्स भारत के बहुत से किसानों का दिल जीत चुकें हैं।  सबसे ज्यादा बिकने वाले ट्रैक्टर हैं। लेकिन सवाल ये है कि आपके खेत, आपके बजट और आपके काम के लिए कौनसा ट्रैक्टर सही रहेगा?

इस ब्लॉग में हम स्वराज 744 एफई vs महिंद्रा 575 डीआई की तुलना करेंगे ताकि इंजन पावर, खेत में परफॉर्मेंस, माइलेज, कीमत और फीचर्स के आधार पर आप यह जान सकें कि आपके लिए कौन सा ट्रैक्टर बेहतर है।  

स्वराज 744 एफई vs महिंद्रा 575 डीआई: बेसिक ओवरव्यू

स्वराज 744 एफई, महिंद्रा एंड महिंद्रा के सब ब्रांड, स्वराज, का फ्लैगशिप मॉडल है। ये 3-सिलेंडर इंजन वाला ट्रैक्टर है जो 46-50 HP पावर देता है। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 kg है और ये 6 साल की वारंटी के साथ आता है।

महिंद्रा 575 डीआई, महिंद्रा का सबसे भरोसेमंद और पुराना मॉडल है। ये 4-सिलेंडर इंजन से 45 HP पावर जनरेट करता है। लिफ्टिंग कैपेसिटी 1600-2000 kg (वेरिएंट पर निर्भर) है और इसे भी 6 साल की वारंटी मिलती है।

दोनों ट्रैक्टर 2WD में उपलब्ध हैं। दोनों में पावर स्टीयरिंग और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स का ऑप्शन मिलता है।

पावर तुलना: कौन देता है ज्यादा दमदार इंजन?

स्वराज 744 एफई में 3-सिलेंडर, 3307 CC का इंजन है। कम सिलेंडर होने की वजह से इसका टॉर्क ज्यादा मिलता है और भारी काम जैसे गहरी जुताई, रोटावेटर चलाना आसान होता है। इंजन 2000 RPM पर काम करता है।

महिंद्रा 575 डीआई में 4-सिलेंडर, 2730 CC (नए वेरिएंट में 2979 CC) इंजन है। 4-सिलेंडर होने से इंजन स्मूद चलता है और वाइब्रेशन कम आती है। ये 1900-2000 RPM पर ऑपरेट होता है। PTO HP करीब 39.8-41.8 है।

हमारी सलाह: भारी इम्प्लीमेंट चलाने हैं तो स्वराज 744 एफई का 3-सिलेंडर इंजन ज्यादा दमदार है। स्मूद राइड और कम वाइब्रेशन चाहिए तो महिंद्रा 575 का 4-सिलेंडर इंजन बेहतर लगेगा।

परफॉर्मेंस और माइलेज: खेत में कौन करेगा बेहतर काम?

स्वराज 744 एफई की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 kg है। इसमें 8F+2R और 12F+3R गियर ऑप्शन मिलते हैं। फ्यूल टैंक 56 लीटर का है जो लंबे समय तक बिना रुके काम करने देता है। PTO में 4 मल्टीस्पीड फॉरवर्ड और 1 रिवर्स स्पीड मिलती है जो रोटावेटर और थ्रेशर जैसे इम्प्लीमेंट्स के लिए फायदेमंद।

महिंद्रा 575 डीआई की लिफ्टिंग कैपेसिटी बेस वेरिएंट में 1600 kg है। गियरबॉक्स में 8F+2R मिलता है। फ्यूल टैंक 47.5-50 लीटर का है। PTO स्पीड 540 RPM है। महिंद्रा का दावा है कि ये अपने सेगमेंट में सबसे कम डीजल खर्च करता है।

माइलेज की बात करें तो दोनों ट्रैक्टर लगभग 3-5 km/लीटर का एवरेज देते हैं, जो काम के टाइप और मिट्टी की कंडीशन पर निर्भर करता है। महिंद्रा 575 का ELS (Extra Long Stroke) इंजन कम RPM पर ज्यादा पावर देता है, इसलिए डीजल की खपत थोड़ी कम हो सकती है।

स्वराज 744 एफई vs महिंद्रा 575 डीआई:  प्राइस तुलना

स्वराज 744 एफई अपने ज्यादा पावरफुल इंजन और बेहतर लिफ्टिंग कैपेसिटी के कारण भारी कामों के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जाता है।

स्वराज 744 एफई की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

महिंद्रा 575 डीआई अपनी स्मूद परफॉर्मेंस, फ्यूल एफिशिएंसी और भरोसेमंद इंजन के लिए जाना जाता है, जो रोज़मर्रा के खेती के कामों के लिए एक अच्छा विकल्प बनता है।

महिंद्रा 575 डीआई की कीमत जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

स्वराज 744 एफई vs महिंद्रा 575 डीआई: फुल स्पेसिफिकेशन टेबल

स्पेसिफिकेशन स्वराज 744 एफई महिंद्रा 575 डीआई
इंजन HP 46-50 HP 45 HP
सिलेंडर 3 4
इंजन CC 3307 CC 2730/2979 CC
इंजन RPM 2000 1900-2000
PTO HP ~37.4 HP ~39.8 HP
PTO स्पीड 540 RPM (मल्टीस्पीड) 540 RPM
गियरबॉक्स स्लाइडिंग मैश /पीसीएम

स्लाइडिंग मैश /पीसीएम

गियर्स 8F+2R / 12F+3R 8F+2R
लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 kg 1600-2000 kg
ब्रेक्स Oil Immersed

Dry Disc/Oil Immersed

स्टीयरिंग मैकेनिकल /पॉवर मैकेनिकल /पॉवर
फ्यूल टैंक 56 लीटर 47.5-50 लीटर
ड्राइव 2WD (4WD ऑप्शनल) 2WD
वजन ~2060 kg ~1860 kg
वारंटी 6 साल 6 साल

कौनसा ट्रैक्टर है आपके लिए सही?

स्वराज 744 एफई चुनें अगर:

  • आपके खेत बड़े हैं (5 एकड़ से ज्यादा)
  • भारी इम्प्लीमेंट्स जैसे रोटावेटर, हैरो, पोटैटो प्लांटर चलाने हैं
  • 4WD की जरूरत है ऊबड़-खाबड़ या गीली जमीन के लिए
  • ज्यादा लिफ्टिंग कैपेसिटी चाहिए

महिंद्रा 575 डीआई चुनें अगर:

  • बजट थोड़ा टाइट है
  • छोटे से मध्यम खेत हैं (2-5 एकड़)
  • स्मूद राइड और कम वाइब्रेशन प्राथमिकता है
  • डीजल खर्च कम रखना चाहते हैं
  • सर्विस सेंटर और स्पेयर पार्ट्स की आसान उपलब्धता चाहिए

क्यों भरोसा करें ट्रैक्टर ज्ञान पर?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत का भरोसेमंद एग्रीटेक प्लेटफार्म है जहाँ भारतीय किसान अपनी पसंद के ट्रैक्टर  मॉडल की प्राइस, स्पेक्स, रिव्यूज , फीचर्स, और उससे जुडी सभी ज़रूरी जानकारी हासिल कर सकतें हैं।  देश के एक मिलियन किसान इसकी मदद से अपने बजट के हिसाब से एक सही ट्रैक्टर  चुनने में क़ामयाब  हो चुकें हैं।

Read More Blogs

Top 5 New Holland tractors under 7 lakh in India image

India is a land where the tractor isn't just a machine; it's a family member. When it comes to reliability and power, New Holland has carved out a massive reputation among Indian farmers. But buying a tractor is a huge investment, and...

New Powertrac Euro 439 Shaurya tractor - Price, HP, and specs image

When it comes to smart farming, Indian farmers are always looking for a machine that balances power with "paisa vasool" efficiency. The Powertrac Euro 439 Shaurya is making a mark in the 2026 tractor market for exactly that reason. 

This Shaurya series tractor...

Tractor Trolley vs Tractor Trailer: Which one is best for farmers image

During the harvest season, tractors are always moving back and forth on the Indian roads, carrying everything from sugarcane and golden wheat to sand and bricks for building warehouses. But have you ever looked closely at what's attached to the back of...

Write Your Comment About स्वराज 744 एफई vs महिंद्रा 575 डीआई: पावर, परफॉर्मेंस और प्राइस में कौनसा ट्रैक्टर है बेहतर?

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon