tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon

Login

New User? Register

ट्रैक्टर लोन लेने से पहले क्या जानना जरूरी है?

ट्रैक्टर लोन लेने से पहले क्या जानना जरूरी है? image
By Khushbu RajputApr 16, 2026 11:39 AM

Table of Content

अगर आप खेती को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं, तो ट्रैक्टर आज के समय में सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि एक मजबूत निवेश बन चुका है। लेकिन एक साथ ट्रैक्टर की पूरी कीमत देना हर किसान के लिए आसान नहीं होता, इसलिए ट्रैक्टर लोन बहुत काम आता है।

लेकिन बिना पूरी जानकारी के लोन लेना कई बार सिरदर्द भी बन सकता है। ज्यादा ब्याज या अधूरी जानकारी, ये सब आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं। इसलिए ट्रैक्टर खरीदने से पहले थोड़ा स्मार्ट बनना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम बिल्कुल आसान और साफ भाषा में समझेंगे कि ट्रैक्टर लोन क्या है, कैसे काम करता है और ट्रैक्टर लोन लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आप फायदे में रहें।

ट्रैक्टर लोन क्या होता है और यह कैसे काम करता है?

ट्रैक्टर लोन एक तरह का एग्रीकल्चर लोन होता है, जिसे बैंक या फाइनेंस कंपनियां किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए देती हैं। यह लोन आमतौर पर 3 से 7 साल तक के लिए मिलता है, और आप इसे ईएमआई (मासिक किस्त) में चुकाते हैं। ट्रैक्टर लोन लेने की प्रोसेस बहुत ही सिंपल है:

  • बैंक आपकी प्रोफाइल और जमीन की जानकारी चेक करता है
  • लोन अमाउंट तय होता है (आमतौर पर 80% से 90% तक)
  • बची हुई कीमत डाउन पेमेंट के रूप में आपको देनी होती है
  • और इसके बाद हर महीने तय तारीख पर आपको EMI भरनी होती है

ट्रैक्टर लोन लेने से पहले 7 जरूरी बातें

  • ब्याज दर: हर बैंक की ब्याज दर (रेट ऑफ इंटरेस्ट) अलग होती है, इसलिए लोन लेने से पहले तुलना जरूर करें।
  • EMI आपकी क्षमता के हिसाब से हो: ऐसी ईएमआई चुनें जो आपकी खेती की आमदनी से आसानी से निकल जाए।
  • डाउन पेमेंट: कम डाउन पेमेंट अच्छा लगता है, लेकिन ईएमआई बढ़ जाती है। इसलिए सोच समझ के डाउन पेमेंट करें। 
  • लोन अवधि (Tenure): लंबी अवधि = कम ईएमआई, लेकिन ज्यादा ब्याज।
  • हिडेन चार्जेस: बैंक की प्रोसेसिंग फीस, इन्श्योरेंस, आदि के चार्जेस पहले ही पूछ लें।
  • सब्सिडी का फायदा लें: सरकारी योजनाओं में आपको राहत मिल सकती है, अपने राज्य और केंद्र सरकार दोनों की योजनाओं का लाभ उठाएं।
  • सही ट्रैक्टर चुनें: जरूरत के हिसाब से एचपी और मॉडल चुनना जरूरी है। लोन के चक्कर में अपनी जरूरत से ज्यादा का मॉडल ना खरीदें। 

ट्रैक्टर लोन के लिए एलिजिबिलिटी क्या होती है?

हर बैंक की शर्तें थोड़ी अलग होती हैं, लेकिन सामान्य तौर पर:

  • आवेदक किसान होना चाहिए
  • उसकी उम्र 18 से 65 साल के बीच
  • उसके पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए
  • किसान का नियमित आय का स्रोत होना चाहिए
  • अच्छा क्रेडिट रिकॉर्ड (अगर पहले लोन लिया हो)

कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स लगते हैं?

लोन के लिए आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स देने होते हैं:

  • एड्रेस प्रूफ
  • बैंक स्टेटमेंट
  • जमीन के कागजात
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड)

ट्रैक्टर लोन लेने के फायदे क्या हैं?

ट्रैक्टर लोन लेने के कई फायदे हैं:

  • सरकारी सब्सिडी का फायदा मिलता है
  • तुरंत ट्रैक्टर खरीद सकते हैं बिना पूरा पैसा दिए
  • कमाई के नए रास्ते खुलते हैं (जैसे किराए पर ट्रैक्टर देना)

समझदारी से लोन लें, फायदे में रहें

ट्रैक्टर लोन लेना गलत नहीं है, लेकिन बिना प्लानिंग के लेना नुकसानदायक हो सकता है। हमेशा अपनी जरूरत, बजट और इनकम को ध्यान में रखकर फैसला लें। EMI उतनी ही रखें जितनी आप आराम से चुका सकें। और हां, अलग-अलग बैंकों के ऑफर्स जरूर कंपेयर करें, थोड़ी मेहनत आपको बड़ा फायदा दे सकती है।

क्यों भरोसा करें ट्रैक्टर ज्ञान पर?

अगर आप ट्रैक्टर से जुड़ी सही और भरोसेमंद जानकारी चाहते हैं, तो ट्रैक्टर ज्ञान भारत की सबसे प्रभावशाली एग्रीटेक वॉइस है। यहां आपको मिलती है:

  • सही कीमत और फीचर्स की जानकारी
  • लोन और सब्सिडी से जुड़ी गाइड
  • आसान भाषा में एक्सपर्ट सलाह

Read More Blogs

LED लाइट से खेती! कैसे किसान कंट्रोल कर रहे हैं फूलों के खिलने का समय image

तमिलनाडु के होसुर और कृष्णागिरी बेल्ट से आई यह खबर किसी जादुई फिल्म के सीन जैसी लगती है, जहां रात के अंधेरे में खेत जगमगाते बल्बों से सजे होते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कोई सजावट नहीं, बल्कि 'स्मार्ट...

Rajeev Goyal promoted to CEO of Mahindra’s agri and energy businesses image

Mahindra and Mahindra has named Rajeev Goyal as the new CEO of its agri and new energy portfolio, including Powerol. He also joins the Group Executive Board. This is not an outside hire. Goyal has been with Mahindra for over 20 years.

Caterpillar acquires electric tractor startup monarch tractor image

Caterpillar, the company known for its famous yellow excavators and huge diesel engines, has officially bought Monarch Tractor. This isn't just a small business deal; it's a massive signal that the future of farming is electric, autonomous, and very high-tech. 

Why the...

Write Your Comment About ट्रैक्टर लोन लेने से पहले क्या जानना जरूरी है?

+91
Review Image

Frequently Asked Questions About ट्रैक्टर लोन लेने से पहले क्या जानना जरूरी है?

कोई भी किसान जिसकी उम्र 18–65 साल है और जिसके पास खेती की जमीन है, वह ट्रैक्टर लोन लेने के लिए पात्र होता है।

कृषि मशीनरी पर 80% सब्सिडी सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता है, जिसमें किसान केवल 20% लागत देकर मशीन खरीद सकता है।

सरकारी पोर्टल या कृषि विभाग के माध्यम से आवेदन करके आप ट्रैक्टर सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।

यह एक कृषि लोन है जो ट्रैक्टर खरीदने के लिए बैंक या एनबीएफसी द्वारा दिया जाता है।

ईएमआई = (लोन अमाउंट + इंटरेस्ट) ÷ कुल महीनों की संख्या। इसके अलावा हाउसज्ञान के EMI कैलकुलेटर से आप लोन की सटीक राशि भी निकाल सकते हैं।

आमतौर पर ट्रैक्टर पर 3 से 7 साल तक का लोन मिलता है, जो बैंक और आपकी प्रोफाइल पर निर्भर करता है।

Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon