tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon

Login

New User? Register

माइनिंग और ट्रैक्टर चालान पर बड़ी राहत, सरकार लाएगी नई पॉलिसी

माइनिंग और ट्रैक्टर चालान पर बड़ी राहत, सरकार लाएगी नई पॉलिसी image
By Khushbu RajputApr 04, 2026 02:25 PM

Table of Content

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में अपने एक भाषण में कहा है कि राज्य सरकार ट्रैक्टर चालकों और किसानों के हित में एक व्यापक नीति बनाने पर विचार कर रही है। 

मुख्यमंत्री के अनुसार, ट्रैक्टर चालक और छोटे किसान कड़ी मेहनत से अपनी आजीविका चलाते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है कि उनका किसी भी तरह से शोषण न हो और उन्हें बेवजह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

हाल ही में हुई विधायक दल की बैठक में भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें ट्रैक्टर चालकों से जुड़ी समस्याओं और मौजूदा नियमों पर विचार किया गया।

ट्रैक्टर चालकों की आजीविका से जुड़ी चुनौतियां

ट्रैक्टर केवल खेती के लिए ही नहीं बल्कि कई अन्य कामों के लिए भी उपयोग किए जाते हैं। कई किसान और ट्रैक्टर मालिक खेती के अलावा मिट्टी, रेत या अन्य सामग्री ढोने और माइनिंग कार्यों से भी एक्स्ट्रा इनकम कमाते हैं।

लेकिन मौजूदा नियमों के अनुसार, यदि खेती के लिए रजिस्टर्ड ट्रैक्टर माइनिंग में इस्तेमाल होता है तो कई बार उस चालान या जुर्माना लग जाता है। वर्तमान में माइनिंग करते पकड़े जाने पर ट्रैक्टर का ₹4700 का चालान कटता है  इससे ट्रैक्टर मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है और इससे उनका खेती का काम भी प्रभावित होतl है।

चालान नियमों में बदलाव की तैयारी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार इस समस्या को गंभीरता से समझ रही है। इसलिए ट्रैक्टर चालान से जुड़े नियमों में बदलाव करने की दिशा में काम किया जा रहा है। 

  • सरकार का उद्देश्य यह है कि ट्रैक्टर चालकों को बेवजह परेशान न किया जाए और उन्हें अपने ट्रैक्टर से अन्य कार्य करके बेहतर आजीविका कमाने का अवसर मिले।
  • संभावना है कि नई नीति में ऐसे प्रोविजन्स किए जाएं जिससे किसान और ट्रैक्टर मालिक खेती के साथ-साथ सीमित स्तर पर माइनिंग से जुड़े कार्य भी कर सकें, और इसके लिए स्पष्ट और सरल नियम बनाए जाएं। 
  • सरकार का यह कदम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

संक्षेप में

कुल मिलाकर, हिमाचल प्रदेश सरकार ट्रैक्टर चालकों की समस्याओं को समझते हुए किसानों के फायदे के लिए कम्प्रेहैन्सिव पॉलिसी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। यदि चालान नियमों में प्रस्तावित बदलाव लागू होते हैं, तो इससे ट्रैक्टर मालिकों को राहत मिलेगी और वे खेती के साथ अन्य कार्यों से भी कमाई कर सकेंगे। 

Read More Blogs

Retail Harvester Sales in FY 2025-26: Sold 19,145 units, Rise 45.07% image

The Indian agricultural landscape is changing quickly, and the retail harvester sales of 19,145 units for FY 2025-26 justify it with an impressive 45.07% growth.

This shift of sales from the sales of 13,197 units in FY 2024-25 tells a story of the...

Deep tillage vs shallow tillage - When should farmers use it? image

Tilling is more than just turning the soil. It has a direct impact on the health of the soil, the growth of crops, the amount of water that stays in the soil, and even the cost of fuel. But a lot of...

Best tractors for apple farming in Himachal image

Apple farming in Himachal Pradesh is one of the most important sources of Income for farmers in Shimla, Kullu, Kinnaur, and Mandi. But orchard farming is very different from farming in a field. 

Apple farms often have narrow rows, uneven ground, and hilly...

Write Your Comment About माइनिंग और ट्रैक्टर चालान पर बड़ी राहत, सरकार लाएगी नई पॉलिसी

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon