tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon

Login

New User? Register

गेहूं और जौ के बीज पर मिलेगी सब्सिडी, किसान तुरंत करें आवेदन

गेहूं और जौ के बीज पर मिलेगी सब्सिडी, किसान तुरंत करें आवेदन image
By Tractor GyanNov 24, 2025 12:38 PM

Table of Content

किसानों को राहत देते हुए गेहूं और जौ की खेती करने वालों को बीज पर सब्सिडी देने का ऐलान किया है हरियाणा सरकार ने। सरकार का उद्देश्य इस योजना के ज़रिए बेहतर बीजों का उपयोग बढ़ाना, मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखना और उत्पादकता में वृद्धि करना है।

जौ बीज पर सब्सिडी – 7 जिलों के किसान होंगे लाभान्वित

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (मोटे अनाज) के तहत राज्य सरकार 7 जिलों में जौ के बीजों पर सब्सिडी देगी। साथ ही इन जिलों में प्रदर्शन प्लॉट और पौध एवं मृदा संरक्षण गतिविधियों पर भी सहायता दी जाएगी।

जिन जिलों को शामिल किया गया है:

  • पंचकूला
  • रोहतक
  • भिवानी
  • सिरसा
  • हिसार
  • झज्जर
  • चरखी दादरी

गेहूं बीज पर सब्सिडी – 8 जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ

गेहूं बीज सब्सिडी के तहत राज्य सरकार ने 8 जिलों का चयन किया है। इन जिलों में किसान बीज के साथ-साथ प्रदर्शन प्लॉट और मिट्टी संरक्षण तकनीकों पर भी सब्सिडी प्राप्त कर सकेंगे।

जिन जिलों को शामिल किया गया है:

  • अंबाला
  • भिवानी
  • हिसार
  • झज्जर
  • मेवात
  • पलवल
  • चरखी दादरी
  • रोहतक

किसान अपनी बुआई के समय के अनुसार आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन और जानकारी – कहां मिलेगी सहायता?

जो किसान आवेदन प्रक्रिया या योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, वे अपने क्षेत्र के  कृषि विकास अधिकारी, ब्लॉक कृषि अधिकारी, उप-मंडल कृषि अधिकारी और उप कृषि निदेशक से संपर्क कर सकते हैं या कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट agriharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

सरकार द्वारा गेहूं और जौ की खेती पर दी जा रही सब्सिडी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल खेती की लागत कम होगी बल्कि पैदावार में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

ट्रैक्टर ज्ञान क्यों चुनें?

ट्रैक्टर ज्ञान भारत की सबसे भरोसेमंद एग्रीटेक वॉइस है, जहां आपको ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, नई तकनीक और सरकारी योजनाओं से जुड़ी पूरी और सही जानकारी आसानी से मिलती है।
हम न सिर्फ ट्रैक्टर और इम्प्लीमेंट के बारे में जानकारी देते हैं, बल्कि कृषि सब्सिडी, लोन योजनाओं और सरकारी अपडेट्स की भी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध करवाते हैं, ताकि किसान सही फैसले ले सकें और उनका समय और पैसा दोनों बच सके।

Read More Blogs

किसानों के लिए बड़ी राहत, फसल बीमा योजना में बढ़ा कवरेज image

भारत सरकार ने किसानों के हित में एक बड़ी घोषणा की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने बताया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। ये संशोधन लंबे समय...

New Holland 5630 TX Plus Trem IV 4WD tractor: Features, specs & price image

The New Holland 5630 TX Plus Trem IV 4WD is a powerful 75 HP tractor engineered with European technology, a high-pressure common rail engine, and advanced comfort features. Built to handle heavy farm and commercial applications. New Holland 5630 TX Plus...

कितने टाइन का कल्टीवेटर चला पाएगा आपका ट्रैक्टर? image

खेती में कल्टीवेटर (Cultivator) एक महत्वपूर्ण कृषि उपकरण है जो मिट्टी को भुरभुरा करने, खरपतवार हटाने, मिट्टी को हवा देने और फसल की बुवाई से पहले खेत को तैयार करने के काम आता है। लेकिन किसान भाइयों के सामने सबसे बड़ा सवाल...

Write Your Comment About गेहूं और जौ के बीज पर मिलेगी सब्सिडी, किसान तुरंत करें आवेदन

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon