tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की सितम्बर'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 11.2% की गिरावट, 10,861 ट्रैक्टर बेचे

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की सितम्बर'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 11.2% की गिरावट, 10,861 ट्रैक्टर बेचे image
By Tractor GyanOct 03, 2023 12:00 AM

एस्कॉर्ट्स्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी बिजनेस डिवीजन ने हाल ही में सितम्बर 2023 में हुई कुल ट्रैक्टर बिक्री का खुलासा किया है।

इस रिपोर्ट के अनुसार, एस्कॉर्ट्स्स कुबोटा लिमिटेड ने सितम्बर के महीने में कुल 10,861 ट्रैक्टर बेचे।  अगर हम इस डाटा की तुलना सितम्बर 2022 से करें तो हमे यह पता चलता है कि सितम्बर 2023 में बिक्री दर में 11.2% की
गिरावट आयी है। सितम्बर 2022 में कंपनी ने कुल 12,232 ट्रैक्टर बेचे थे जो कि सितम्बर 2023 से ज़्यादा है।

जानिए सितम्बर 2023 की बिक्री डाटा के बारें में :

हम आपके लिए एस्कॉर्ट्स्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) के द्वारा घरेलू और निर्यात बाज़ारों में होने वाली बिक्री से जुड़े डाटा भी लाएं है।  

सितम्बर 2023 में, इस ट्रैक्टर निर्माता ने घरेलू बाजारों में कुल 10,114 ट्रैक्टर बेचे। जबकि सितम्बर 2022 में ये बिक्री डाटा 11,384 ट्रैक्टर यूनिट्स था। इस तरह घरेलू बाज़ारों में साल-दर-साल की बिक्री में 11.2 % की गिरावट देखी गयी।

चलिए अब निर्यात बाज़ारों से जुड़े बिक्री डाटा को भी जानते है। सितम्बर 2023 में इस कंपनी ने कुल 747 ट्रैक्टर यूनिट्स का निर्यात किया था। जबकि सितम्बर 2022 में कुल ट्रैक्टर निर्यात 848 ट्रैक्टर यूनिट्स थी। निर्यात बाजारों में कंपनी ने साल-दर-साल बिक्री में कुल 11.9% की गिरावट दर्ज़  की।

कंपनी ने अपने इस प्रदर्शन के बारें में बात करते हुए कहा कि इस गिरावट का एक मुख्य  कारण सभी त्यौहारों का Q-3 में होना है। आने वाले समय में अच्छी बिक्री की उम्मीद है क्योंकि सितम्बर में मॉनसून अच्छा रहा जिससे ख़रीफ़ की फसल भी अच्छी रही।  इसके साथ-साथ, कृषि से जुड़े सभी मैक्रोइकॉनॉमिक्स फैक्टर्स और किसानों  का सकरात्मक रवैया भी अक्टूबर और नवंबर के महीने  में अच्छी ट्रैक्टर बिक्री का समर्थन करेंगे।  

विवरण सितम्बर Q2 (जुलाई-सितंबर) 6M (अप्रैल-सितंबर)
FY24 FY23 % परिवर्तन  FY24 FY23 % परिवर्तन FY24 FY23 % परिवर्तन 
घरेलू  10,114 11,384 -11.2%  20,473 21,396  -4.3% 45,699 46,004 -0.7%
निर्यात 747 848 -11.9% 1,551 2,307 -32.8% 2,907  4,496 -35.3%
कुल बिक्री 10,861 12,232 -11.2%  22,024 23,703 -7.1% 48,606 50,500  -3.8%

FY - वित्तीय वर्ष अप्रैल से मार्च तक           M - महीना

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के बारे में 

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, जो पहले एस्कॉर्ट्स लिमिटेड था, भारत की एक जानी -मानी कंपनी है जो पिछले सात दशकों से कृषि से जुड़े आधुनिक उपकरणों  का निर्माण कर रही है। अपने लक्ष्य, “स्प्रैडिंग प्रोस्पेरिटी, इम्पैक्टिंग लाइफ” की तरफ बढ़ते हुए, इस कंपनी ने अपने उपकरणों से भारतीय कृषि बाज़ार और भारत की अर्थव्यवस्था
का उत्थान किया है।  

Read More Blogs

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की सितम्बर'23 ट्रैक्टर सेल्स में 11% की गिरावट, 42,034 ट्रैक्टर बेचे image

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस), जो कि महिंद्रा ग्रुप का एक हिस्सा, ने हाल ही में सितम्बर 2023 के लिए ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट से हमे इस कंपनी के घरेलू और निर्यात बाज़ारों में...

वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने सितम्बर'23 में 535 ट्रैक्टर और 2092 पावर टिलर बेचे image

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड भारत में किसी परिचय की मोहताज़ नहीं है क्योंकि यह कंपनी हमेशा से ही अपने उन्नत ट्रैक्टर की वजह से भारत और दुनिया भर में अपनी एक पकड़ बना चुकी है।

कंपनी ने हाल ही में सितम्बर 2023 में...

Escorts Kubota Limited Sells 10,861 Tractors in September 2023, Despite 11.2% YoY Decline image

Faridabad, October 3rd, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in September 2023 sold 10,861 tractors as against 12,232 tractors sold in September 2022.

Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractor, Powertrac tractor and Digitrac tractor) Domestic tractor sales in...

Write Your Comment About एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की सितम्बर'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 11.2% की गिरावट, 10,861 ट्रैक्टर बेचे

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon