tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने जून'23 में 622 ट्रैक्टर और 4016 पावर टिलर बेचे

वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने जून'23 में 622 ट्रैक्टर और 4016 पावर टिलर बेचे image
By Tractor GyanJul 01, 2023 12:00 AM

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड कंपनी किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है।  इस कंपनी ने अपने उन्नत  ट्रैक्टर और पावर टिलर की मदद से अपना नाम बनाया है और हर साल यह बिक्री के मामले  में नयी ऊंचाइयों को छू रही है। अभी हाल ही में इस कंपनी ने अपने ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री की रिपोर्ट जारी की है । जून 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने  622  ट्रैक्टर और 4016 पावर टिलर बेचे  हैं ।

आइए इस रिपोर्ट से जुड़े कुछ और मुख्य तथ्यों को अच्छे से जानते है।  

विवरण वर्तमान अवधि के लिए (संख्या में) इसी अवधि के लिए (संख्या में)
जून - 2023 वर्ष से तारीख जून - 2022 वर्ष से तारीख
पावर टिलर 4016 9125 3769 9161
ट्रैक्टर 622 1471 589 1687
कुल (पावर टिलर और ट्रैक्टर) 4638 10596 4358 10848

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की जून 2023 की कुल बिक्री रही 4638 जिसमे से 622 ट्रैक्टर है और 4016  पावर टिलर्स  है। अगर हम इस रिपोर्ट में दिए गए  आंकड़ो  की तुलना जून  2022 में  वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की कुल बिक्री से करें तो हमें पता चलता है कि जून 2023 की कुल बिक्री अधिक हैं क्योंकि जून 2022 में कुल बिक्री 4358 थी।  

जून 2022 में वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने कुल 3769 पावर टिलर्स और 589 ट्रैक्टर बीचे थे। जून 2023 में दोनों ही मशीनो  की बिक्री में वृद्धि देखने को मिला है जो कि वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स के लिए एक अच्छा संकेत हैं।  वीएसटी  ट्रैक्टर्स ने अपने ट्रैक्टर और पावर टिलर्स में आधुनिक तकनीकी  का उपयोग करके किसानों  का काम आसान किया है और बिक्री दर में बढ़ोतरी इसी का नतीजा है।  

अगर हम चालू वर्ष की 1 जनवरी से जून 2023 की बिक्री के बारे में बात करें तो कुल बिक्री 10596 रही जिसमे से 9125 पावर टिलर्स और 1471 ट्रैक्टर  हैं। चालू वर्ष की 1 जनवरी से जून की बिक्री के मामले में वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स के लिए  जून 2022 अच्छा रहा क्योंकि कुल बिक्री 10848 रही। चालू वर्ष की 1 जनवरी से जून 2022 के बिक्री आंकड़ो  के अनुसार वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स 9161 पावर टिलर्स और 1687 ट्रैक्टर बेचे थे। 

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर के बारे में

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड वीएसटी ग्रुप्स ऑफ़ कम्पनीज के द्वारा साल 1967 में  गठित की गयी  थी। अपने गठन से लेकर आज तक इस कंपनी का एक मूल उद्देश्य भारतीय किसानों का सशक्तिकरण ही रहा है। यह कंपनी एक बड़े पैमाने पर कृषि के मशीनीकरण और आधुनिकरण का कार्य कर रही हैं।  

भारतीय कृषि बाजार में यह संगठन पावर टिलर्स और 4WD कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर्स का सबसे बड़ा निर्माता है। भारतीय बाज़ारो के अलावा, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड की यूरोपीय, एशियाई और अफ्रीकी बाज़ारो में भी अच्छी पकड़ है।  

Read More Blogs

Escorts Kubota Limited registers monthly sales of 9,850 tractors in June 2023, Down 2% YOY image

Faridabad, July 1st, 2023: Escorts Kubota Limited Agri Machinery Business Division in June 2023 sold 9,850 tractors as against 10,051 tractors sold in June 2022.

Escorts Kubota Limited Agri Machinery (Farmtrac tractor, Powertrac tractor and Digitrac tractorDomestic tractor...

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की जून'23 में ट्रैक्टर सेल्स में 2% की गिरावट, 9,850 ट्रैक्टर बेचे image

एस्कॉर्ट्स कुबोटा भारतीय कृषि बाजार में एक जाना माना नाम है और अपने आधुनिक ट्रैक्टरों के निर्माण की वजह से इस कंपनी ने किसानो के दिलो में एक ख़ास जगह बना ली है। अभी हाल ही में इस कंपनी ने जून 2023...

Vst Tillers Tractors sold 622 tractors and 4016 power tillers in June 2023 image

Vst Tillers Tractors Ltd. have released its tractor and power tillers sales report consisting of the year-to-date and monthly (June 2023) sales data of the company.  As per the reports, Vst Tillers Tractors is successful in selling 622 tractors and 4016 power...

Write Your Comment About वीएसटी टिलर ट्रैक्टर्स ने जून'23 में 622 ट्रैक्टर और 4016 पावर टिलर बेचे

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon