tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

वीएसटी ने अप्रैल'23 में 412 ट्रैक्टर और 1790 पावर टिलर बेचे

वीएसटी ने अप्रैल'23 में 412 ट्रैक्टर और 1790 पावर टिलर बेचे image
By Tractor GyanMay 02, 2023 12:00 AM

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड कंपनी भारतीय कृषि उद्योग जगत में एक जाना-माना नाम है। हाल ही में कंपनी ने अपने ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री की रिपोर्ट जारी की।अप्रैल 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2023 में 412 ट्रैक्टर और 1790 पावर टिलर बेचे। 

आइए इस रिपोर्ट के कुछ मुख्य तथ्यों को जानते है।  

विवरण

वर्तमान अवधि के लिए (in Nos.)

अप्रैल - 2023

अप्रैल - 2022

पावर टिलर

1790

2355

ट्रैक्टर

412

507

कुल (पावर टिलर और ट्रैक्टर)

2202

2862

इस रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल की तुलना में अप्रैल 2023 में  वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स की बिक्री कम रही है। पिछले साल इस कंपनी ने 507 ट्रैक्टरों की बिक्री की थी जो इस साल घट कर 412 हो गयी है। 95 ट्रैक्टरों की कम बिक्री के अतिरिक्त वीएसटी को पावर टिलर्स की बिक्री में भी कमी देखने को मिली।  

अप्रैल 2023 में वीएसटी में 1790 पावर टिलर  बेचे, जो पिछले साल की तुलना में कम है।अप्रैल 2022 में  वीएसटी कुल  2355 पावर टिलर बेचने में सफल रही। 565 कम पावर टिलर्स की बिक्री से मामूली गिरावट आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की अप्रैल 2023 में वीएसटी ट्रैक्टर और पावर टिलर की बिक्री 2202 रही है। जबकि अप्रैल 2022 में कुल बिक्री 2862 रही थी। हालाँकि,अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचना मुश्किल है क्योंकि आने वाले महीनो में भी कंपनी कमी को पूरी कर सकती है। 

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर के बारे में

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड का गठन वर्ष 1967 में वीएसटी ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज के द्वारा किया गया था। पिछले 55 से भी अधिक वर्षों से वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर भारतीय किसानों के सशक्तिकरण का सराहनीय काम कर रही है। वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर लिमिटेड कृषि के मशीनीकरण और आधुनिकीकरण  का कार्य  एक बहुत बड़े पैमाने पर कर रही है। भारतीय कृषि बाजार में यह संगठन टिलर और 4WD कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर्स का सबसे बड़ा निर्माता है। इसके साथ ही यह ट्रैक्टर, इंजन, ट्रांसमिशन, पावर रीपर और प्रेसिजन कंपोनेंट्स  जैसी अन्य बहुत से कृषि उपकरणों  के उत्पादन  में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा  है। भारतीय किसानो को सशक्त  करने के साथ-साथ, वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर यूरोपीय, एशियाई और अफ्रीकी किसानो की उन्नति में भरपूर योगदान दे रहा है।  

Read More Blogs

Mahindra’s FES records 35,398 tractor sales in India during April 2023, down 10% YoY image

Mumbai, May 02, 2023: Mahindra & Mahindra Ltd.’s Farm Equipment Sector (FES), part of the Mahindra Group, today announced its tractor sales numbers for April 2023.

Domestic sales in April 2023 were at 35,398 units, as against 39,405 units during April 2022.

Total tractor...

Vst sold 1790 power tillers and 412 tractors in April 2023 image

Vst Tillers Tractors Ltd. company releases the report of their tractors and power tillers sales in April 2023. According to the reports of April 2023, Vst Tillers Tractors sold 412 tractors and 1790 power tillers in April 2023. So, let's go into...

सोनालीका ने 1.9% की सर्वश्रेष्ठ उद्योग वृद्धि को किया हासिल, अप्रैल में 12,590 ट्रैक्टर बिक्री दर्ज की image

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (सोनालीका एंड सोलिस) के संयुक्त प्रबंध निदेशक श्री रमन मित्तल ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है की,

एक बढ़िया शुरुआत के साथ वित्त वर्ष 2024 के लिए, हमें ट्रैक्टर उद्योग में 1.9% (अनुमानित) की उच्चतम बाजार हिस्सेदारी का लाभ...

Write Your Comment About वीएसटी ने अप्रैल'23 में 412 ट्रैक्टर और 1790 पावर टिलर बेचे

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon