tractorgyan home logoTractor Gyan logo
tractorgyan rupee logo
tractorgyan gold coin icon
hamburger icon
TG logo
  • Tractor Brands
    Tractor Brands
  • New Tractors
    New Tractors
  • Used Tractor / Implement
    Used Tractor / Implement
  • Implements
    Implements
  • Tyre
    Tyre
  • Videos
    Videos
  • Blogs
    Blogs
  • Loan
    Loan
  • More
    More
profile-icon
Login
New User? Register

फरवरी महीने में ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री में 13.96% की वृद्धि ⁩- फाडा रिसर्च

फरवरी महीने में ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री में 13.96% की वृद्धि ⁩- फाडा रिसर्च image
By Tractor GyanMar 06, 2023 12:00 AM

FADA द्वारा मासिक ट्रैक्टर बिक्री की रिपोर्ट जारी कर दी गई है इस रिपोर्ट में सामने आया है की 2022 की तुलना में फरवरी 2023 में ट्रैक्टरों की बिक्र 13.96% ज्यादा हुई हैं।

FADA की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2022 की तुलना में फरवरी 2023 में ट्रैक्टर की बिक्री ज्यादा हुई है। वर्ष 2023 में भारत में सभी ट्रैक्टर ब्रांडों अपने ट्रैक्टर की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी की है, इस बढ़ोतरी से भारतीय बाजार में ट्रैक्टरों की मांग बढ़ गई हैं। आइए अलग-अलग ट्रैक्टर ब्रांडों की बिक्री रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

ट्रैक्टर बिक्री फरवरी 2023

1. महिंद्रा एंड महिंद्रा ( महिंद्रा ट्रैक्टर )

अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों की तुलना में महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने 15,884 ट्रैक्टरों की बिक्री की और पहला स्थान हासिल किया फरवरी 2022 की बिक्री की तुलना में फरवरी 2023 में ज्यादा बिक्री हुई है। फरवरी 2022 की कुल बिक्री 11,362 थी।

 

2. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (स्वराज ट्रैक्टर)

स्वराज ट्रैक्टर्स ने फरवरी 2022 में  8,424  की ट्रैक्टर बिक्री की तुलना में फरवरी 2023 में 12,473 कुल ट्रैक्टर बेचकर दूसरा स्थान हासिल किया है। 

 

3. इंटरनेशनल ट्रैक्टर लिमिटेड ( सोनालीका ट्रैक्टर )

आईटीएल - सोनालिका ट्रैक्टर ने फरवरी 2023 में 8,617 ट्रैक्टर बेचकर तीसरा स्थान हासिल किया हैं।  फरवरी 2022 में कुल 7,259 ट्रैक्टर बेचे गए थे।

 

4. टैफे लिमिटेड ( मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर )

फरवरी 2023 में एस्कॉर्ट्स की कुल बिक्री फरवरी 2022 की बिक्री की तुलना में ज्यादा रही है। फरवरी 2023 में एस्कॉर्ट्स की कुल बिक्री 7,343 रही और फरवरी 2022 की कुल ट्रैक्टर बिक्री 5,042 रही।

 

5. एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेडफार्मट्रैक ट्रैक्टरपॉवर ट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर )

टैफे की ट्रेक्टर बिक्री के मामले में अच्छी डिमांड हैं इस साल टैफे ट्रेक्टर की फरवरी 2023 में कुल 6,603 बिक्री रहीं टैफे ने फरवरी 2022 में कुल 6,216 ट्रैक्टर की बिक्री की थी। 

fada tractor sales february 2023

6. जॉन डियर ट्रैक्टर

जॉन डियर ने भी फरवरी 2023 में कुल 5,977 बिक्री के साथ फरवरी 2023 में बिक्री में वृद्धि की है, फरवरी 2022 की बिक्री 4,397 थी। इस वृद्धि से ग्राहकों के बीच जॉन डियर ट्रैक्टरों की मांग बढ़ गई है ये पता चलता है।

 

7. आयशर ट्रैक्टर

फरवरी 2022 में ट्रैक्टरों की 3,698 बिक्री की तुलना में आयशर ट्रैक्टर ने फरवरी 2023 में कुल 3,924 बिक्री के साथ वृद्धि की है।

 

8. सीएनएच इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड ( न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर )

फरवरी 2023 में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 2,655 रहीं और फरवरी 2022 की कुल ट्रैक्टर बिक्री 2,124 रही थी।

 

9. कुबोटा ट्रैक्टर

कुबोटा ट्रैक्टरों ने फरवरी 2023 में 1,965 कुल बिक्री करके बढ़ोतरी प्राप्त की है यह फरवरी 2022 में ट्रैक्टरों की बिक्री की तुलना में बेहतर बिक्री है जो कुल 1,503 ट्रैक्टर बिक्री रही थी।

 

10. अन्य

यदि हम वीएसटी शक्ति ट्रैक्टर, फोर्स ट्रैक्टर, मानकू एग्रो टेक पीवीटी एलटीडी, ग्रोमैक्स कृषि उपकरण लिमिटेड ( ट्रैकस्टार ट्रैक्टर ), प्रीत ट्रैक्टर जैसे अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों पर भी ध्यान दे तो इन सभी ब्रांड की फरवरी 2023 और फरवरी 2022 में   ट्रैक्टर की बिक्री में थोड़ी वृद्धि और कमी दिखी है। यही कारण है की यह सभी ब्रांड भारत में बेहतर गुणवत्ता वाले ट्रैक्टर प्रदान करने और बेहतर मार्केटिंग के साथ भारतीय बाजार में ट्रैक्टर की अच्छी बिक्री करने में कामयाब रहे हैं।

 

अस्वीकरण

1. यहाँ पर ऊपर दी गई संख्याओं में टीएस और एलडी के आंकड़े शामिल नहीं हैं।

2. वाहन रिटेल डेटा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से 04.03.23 को एकत्र किया गया है और 1,434 आरटीओ में से 1,348 से एकत्र किया गया है।

Read More Blogs

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड की फ़रवरी'23 ट्रैक्टर सेल्स में 27.8% की वृद्धि, 7811 ट्रैक्टर बेचे image

एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एग्री मशीनरी (फार्मट्रैक ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक ट्रैक्टर और डिजिट्रैक ट्रैक्टर) व्यवसाय ने फरवरी 2023 में 7,811 ट्रैक्टर बेचे और फरवरी 2022 में 6,114 बेचे गए दोनों की तुलना में फरवरी 2023 में 27.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

फरवरी...

वीएसटी ने फरवरी'23 में 491 ट्रैक्टर और 3511 पावर टिलर बेचे image

वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने फरवरी 2023 के लिए वीएसटी ट्रैक्टर बिक्री रिपोर्ट का विवरण पेश किया हैं। बिक्री रिपोर्ट के अनुसार, वीएसटी ट्रैक्टर टिलर्स लिमिटेड ने फरवरी 2023 में 491 ट्रैक्टर और 3511 पावर टिलर्स बेचे। आइए रिपोर्ट के विवरण पर...

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की फ़रवरी'23 ट्रैक्टर सेल्स में 30% की वृद्धि, 24619 ट्रैक्टर बेचे image

महिंद्रा समूह का हिस्सा, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र (एफईएस) ने आज फरवरी 2023 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री संख्या की घोषणा की।

फरवरी 2023 में घरेलू बिक्री 24,619 यूनिट थी जबकि फरवरी 2022 में यह यूनिट 18,910 थी।

फरवरी...

Write Your Comment About फरवरी महीने में ट्रैक्टर की रिटेल बिक्री में 13.96% की वृद्धि ⁩- फाडा रिसर्च

+91
Review Image
Tractor-iconTractorImplements-iconImplementsTyres-iconTyresTractor Finance-iconTractor Finance-icon