स्वराज ट्रैक्टर
स्वराज ट्रैक्टर
स्वराज ट्रैक्टर भारत का एक विश्वसनीय ट्रैक्टर ब्रांड हैं जो 15 एचपी से लेकर 70 एचपी तक के ट्रैक्टर एक किफायती कीमत पर उपलब्ध करवाता है। स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 2.95 लाख* से रु. 10.54 लाख* के बीच होती है।
यह कंपनी भारतीय किसानो की हर ज़रूरत को पूरा करने वाले मिनी ट्रैक्टर, हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर और 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर बनती हैं। स्वराज ट्रैक्टर्स वारंटी 6 साल या 6000 घंटे देता है। कुछ मुख्य स्वराज ट्रैक्टर मॉडल्स हैं स्वराज 735 एफई, स्वराज 724 एक्सएम ऑर्चर्ड, स्वराज 855 एफई, स्वराज 969 एफई, और स्वराज 744 एफई,। ट्रैक्टरज्ञान पर स्वराज ट्रैक्टर्स के सभी मुख्य मॉडल्स की सूची है। इस सूची की मदद से एक किसान स्वराज ट्रैक्टर कीमत, स्वराज ट्रैक्टर वारंटी, और स्वराज ट्रैक्टर फीचर्स से जुडी सटीक जानकारी ले सकता है।
भारत में स्वराज ट्रैक्टर सीरीज
व्हील ड्राइव के आधार पर स्वराज ट्रैक्टर
स्वराज ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट और EMI कैलकुलेटर
Popular Swaraj Tractors Price List 2026 in India
| ट्रैक्टर मॉडल | ट्रैक्टर एचपी | ट्रैक्टर मूल्य |
| स्वराज 744 एफई 5 स्टार | 45 | ₹6,42,188 - ₹6,98,438* |
| स्वराज 735 एक्स एम | 35 | ₹5,48,438 - ₹6,04,688* |
| स्वराज कोड | 11.1 | ₹2,29,688 - ₹2,39,063* |
| स्वराज 717 | 15 | ₹2,95,313 - ₹3,14,063* |
| स्वराज 960 एफई | 55 | ₹7,64,063 - ₹7,92,188* |
| स्वराज टारगेट 630 | 29 | ₹5,01,563 - ₹5,20,313* |
| स्वराज 855 डी टी प्लस | 55 | ₹6,79,688 - ₹7,45,313* |
| स्वराज 742 एफई | 42 | ₹5,85,938 - ₹6,23,438* |
| स्वराज 834 एक्स एम | 35 | ₹4,92,188 - ₹5,29,688* |
| स्वराज 744 एक्स एम | 48 | ₹6,60,938 - ₹7,03,125* |
| *कीमत राज्य के अनुसार बदल सकती है, अपने शहर की कीमत जानने के लिए देखें यहाँ क्लिक करें | ||
कुल ईएमआई
₹0/-
महीने
Swaraj Tractors Comparison
स्वराज 855 एफई बनाम जॉन डियर 5050 डी की तुलना करें
स्वराज 744 एफई बनाम जॉन डियर 5050 डी की तुलना करें
स्वराज 855 एफई 4डब्ल्यूडी बनाम जॉन डियर 5050 डी की तुलना करें
स्वराज 855 एफई प्रोटेक बनाम जॉन डियर 5050 डी की तुलना करें
स्वराज 744 एफई 5 स्टार बनाम जॉन डियर 5050 डी की तुलना करें
स्वराज 742 एक्सटी बनाम मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई की तुलना करें
स्वराज 735 एक्सटी 4WD बनाम मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई की तुलना करें
स्वराज 735 एक्सटी बनाम मैसी फर्ग्यूसन 1035 डीआई की तुलना करें
स्वराज 960 एफई बनाम जॉन डियर 5050 डी की तुलना करें
स्वराज 855 डी टी प्लस बनाम जॉन डियर 5050 डी की तुलना करें
भारत में स्वराज ट्रैक्टर डीलर और शोरूम
M/s Maa Jagdamba Motors
Ward No.5, Village Aau, Aau:- 342311, Jodhpur, Rajasthan
M/s Pioneer Tractors And Service
Khaprail Bazar, P.o New Chamta, P.s Matigara, Siliguri:- 734009, Darjelling, West Bengal
M/s Shri Shyam Motors
Khasra No 32 & 34, Ajmer By Pass Road, Sedariya, Ajmer (n):- 305002, Ajmer, Rajasthan
M/s Sona Tractors
Shahpura Road, Tehsil Shri Madhopur, Ajitgarh:- 332701, Sikar, Rajasthan
स्वराज मुख्य विशेषताएं
स्वराज लोकप्रिय ट्रैक्टर
स्वराज सबसे महंगा ट्रैक्टर
स्वराज 963 एफ ई 4डब्ल्यूडी
₹10,07,813 - ₹10,54,688
स्वराज सबसे किफायती ट्रैक्टर
कोई डेटा उपलब्ध नहीं
सभी स्वराज ट्रैक्टर की ग्राहक समीक्षाएं
स्वराज मिनी ट्रैक्टर
स्वराज ट्रैक्टर समाचार और अपडेट्स

Swaraj 855 FE vs 963 FE Tractor: Price and Features Comparison
When it comes to heavyweight champions in the Indian tractor market, Swaraj is a name that commands serious respect. Swaraj builds powerful tractors, and if you are looking to scale…
स्वराज ट्रैक्टर के बारे में अपडेट
Swaraj ट्रैक्टर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
भारत में स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 2.95 लाख* से 10.54 लाख* है।
स्वराज ट्रैक्टर एचपी रेंज 15 एचपी से 70 एचपी है।
स्वराज ट्रैक्टर का सबसे अच्छा मॉडल स्वराज 855 एफई है।
स्वराज ट्रैक्टर को पहले पंजाब ट्रैक्टर्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, कंपनी को 2007 में महिंद्रा ग्रुप ने अधिग्रहण कर लिया था।
स्वराज 735 एफई माइलेज में सबसे अच्छा स्वराज ट्रैक्टर है।
स्वराज डिवीजन एक ट्रैक्टर और कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनी है, और महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह का अप ब्रांड है। स्वराज ट्रैक्टर को महिंद्रा समूह ने 2007 में अधिग्रहण कर लिया था। महिंद्रा ट्रैक्टर भी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड का एक हिस्सा है।
ट्रैक्टरज्ञान पर, आप अपडेटेड स्वराज ट्रैक्टर की कीमत पा सकते है।
भारत में सबसे अच्छा स्वराज 4WD ट्रैक्टर स्वराज 744 एफई है।
ट्रैक्टरज्ञान पर, स्वराज डीलर और शोरूम खोजने के लिए ट्रैक्टर डीलर पेज पर जाए।
स्वराज ट्रैक्टर की औसत वजन उठाने की क्षमता 780 किलोग्राम से 2200 किलोग्राम है।
स्वराज 744 एफई और स्वराज 855 एफई कुछ बेहतरीन स्वराज ट्रैक्टर है।
स्वराज ट्रैक्टर कंपनी महिंद्रा ग्रुप का उप-ब्रांड है।
स्वराज ट्रैक्टर की खासियत उनके शक्तिशाली इंजन और बेहतरीन प्रदर्शन क्षमता है।
40 एचपी स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 5.75 से 6.45 लाख* है।
40 HP Swaraj Tractor Prices are Rs. 5.75 to 6.45 Lakh* in India.
Swaraj Tractor Company is the sub-brand of Mahindra Group.
भारत में स्वराज ट्रैक्टर के बारे में
भारत में स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 2.95 लाख* से रु.10.54 लाख* के बीच होती है। लगभग 20 से भी ज़्यादा स्वराज ट्रैक्टर मॉडल्स स्वराज डीलर्स नेटवर्क की मदद से भारत के सभी कृषि-प्रधान क्षेत्रों में उपलब्ध है। स्वराज ट्रैक्टर एचपी 15 से 70 के बीच में हैं। यह ब्रांड मिनी ट्रैक्टर, गार्डन ट्रैक्टर, और हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर एक उचित कीमत पर उपलब्ध कराता हैं।
स्वराज ट्रैक्टर्स का इतिहास
इस कंपनी की स्थापना साल 1974 में हुई थी। अपनी स्थापना के समय, इस ट्रैक्टर कंपनी को पंजाब ट्रैक्टर्स के नाम से जाना जाता था। जब साल 2007 में इसको महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया था तब इसका नाम बदल कर स्वराज ट्रैक्टर रखा गया।
स्वराज का पहला ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट साल 1971 में मोहाली में स्थापित किया गया था और पहला स्वराज 724 ट्रैक्टर साल 1974 में लॉन्च किया गया था। यह एक सामान्य सुविधाओं वाला 26.5 एचपी की क्षमता वाला ट्रैक्टर था। इसके बाद, साल 1983 में, स्वराज ट्रैक्टर्स ने अपना पहला 50 एचपी ट्रैक्टर, स्वराज 855, लॉन्च किया। इस ट्रैक्टर का आधुनिक वर्जन, स्वराज 855 एफई, भारतीय बाज़ारों में उपलब्ध हैं। इस स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 7.70 लाख* से रु. 9.90 लाख* तक है।
साल 1995 में मोहाली में इस कंपनी ने अपना दूसरा प्लांट स्थापित किया और साल 1999 में स्वराज 744 को लॉन्च किया गया था। अपने आधुनिक ट्रैक्टर निर्माण और कृषि को सही तकनीकी देने के लिए इस कंपनी को साल 2012 में डेमिंग पुरस्कार और साल 2013 में टीपीएम उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया।
साल 2018 तक यह कंपनी 15,00,000 ट्रैक्टर किसानो तक पहुँचाने में सफल रही। किसानों की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए स्वराज से साल 2019 में एक्सटी और 4 डब्ल्यू डी सीरीज को लांच किया। अभी हाल ही में, साल 2023 में, स्वराज ट्रैक्टर्स ने स्वराज टारगेट 630 और अधिक क्षमता वाले 3 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हमायुंपुर में स्थापित किये। किसी भी ट्रैक्टर मॉडल्स की जानकारी के लिए किसान स्वराज ट्रैक्टर्स टोल-फ्री नंबर, 1800 425 0735, पर संपर्क कर सकतें हैं।
स्वराज ट्रैक्टर क्यों हैं ख़ास?
- इस ब्रांड की ट्रैक्टर कृषि से जुडी हर ज़रूरत को पूरा करने की क्षमता रखतें हैं और यह हर तरह की कृषि परिस्थियों में अच्छे से काम कर सकतें हैं।
- स्वराज ट्रैक्टर में इस्तेमाल किया जाने वाले इंजन एक ईंधन -किफायती इंजन है जिसकी मदद से किसान कम ईंधन की खपत करके भी लम्बें समय तक ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर सकतें हैं।
- इनमे उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम, लाइव हाइड्रोलिक्स, सेंसिलिफ्ट हाइड्रोलिक, स्वचालित ड्राफ्ट नियंत्रण और मिक्स कंट्रोल जैसे आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है।
- इंजन को अधिक समय तक उपयोग में लाने के लिए स्वराज के ट्रैक्टरों में इंजन-कूल तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
- कंपनी किसानों के आराम पर ध्यान देती हैं और एक आरामदायक सीट और अधिक जगह वाला केबिन अपने हर ट्रैक्टर मॉडल में देती है।
- स्वराज ट्रैक्टर का एक बड़ा डीलर नेटवर्क है जिसकी वजह से किसान आसानी से किसी भी स्वराज ट्रैक्टर मॉडल को खरीद सकतें हैं।
भारत में स्वराज ट्रैक्टरों की कीमत 2026 में क्या है?
साल 2026 में स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रु. 2.45 लाख* से रु.10.50 लाख* के बीच हैं। स्वराज ट्रैक्टर कीमत का सही अंदाजा आपको तभी हो सकता है जब आप यह जान लें की आपको कौन सा मॉडल चाहिए। राज्यो के अनुसार भी एक स्वराज ट्रैक्टर की कीमत अलग हो सकती है। ट्रैक्टरज्ञान आपको स्वराज के सभी मशहूर मॉडल्स की कीमत की सही जानकारी देता है।
स्वराज ट्रैक्टर सीरीज 2026
स्वराज एफई सीरीज
स्वराज एफई ट्रैक्टर श्रृंखला भारत की सबसे प्रसिद्ध और सबसे पुरानी ट्रैक्टर ब्रांड श्रृंखला है। स्वराज 969 एफई इस सीरीज का एक पसंदीदा मॉडल है।
स्वराज एक्सएम सीरीज
यह सीरीज अपने मिनी ट्रैक्टर मॉडल के लिए बहुत लोकप्रिय हैं। इस सीरीज के ट्रैक्टरों में 25 एचपी - 48 एचपी तक की क्षमता वाले इंजन होतें है। स्वराज एक्सएम ट्रैक्टर की कीमत 3.80 लाख* से 8.15 लाख* के बीच है।
स्वराज एक्सटी ट्रैक्टर
स्वराज एक्सटी ट्रैक्टर सीरीज में 38 से 50 हॉर्स पावर के इंजन वाले आकर्षक ट्रैक्टर शामिल हैं। इस ट्रैक्टरों में उच्च ईंधन दक्षता, एक छोटा ईंधन टैंक, एक सुंदर डिजाइन, और एक विश्वसनीय सुरक्षा प्रणाली जैसी विशेषताएँ है। स्वराज 744 एक्सटी इस सीरीज का एक प्रमुख मॉडल है।
स्वराज टारगेट
हाल ही में स्वराज ने इस सीरीज को लांच किया है और इसमें स्वराज टारगेट 630 और स्वराज टारगेट 625 ट्रैक्टर शामिल हैं। इन स्वराज ट्रैक्टर की कीमत रुपये 5.35 लाख*.से शुरू होती हैं।
स्वराज ट्रैक्टर की वारंटी क्या है?
सभी स्वराज ट्रैक्टर 6 साल या 6000 घंटे की वारंटी के साथ आतें हैं। यह वारंटी ट्रैक्टर की खरीदारी की तारीख से लागु हो जाती हैं और उन सभी ट्रैक्टर के लिए मान्य हैं जो आप एक रजिस्टर्ड स्वराज डीलर से खरीदतें हैं।
ट्रैक्टर के रखरखाव के लिए स्वराज ट्रैक्टर सर्विस सेंटर क्यों ज़रूरी हैं?
वैसे तो स्वराज के सभी ट्रैक्टर आपको कम रख-रखाव के भी बेहतर प्रदर्शन देने की क्षमता रखतें हैं। पर अगर आप इन ट्रैक्टरों की सर्विसिंग सही समय पर करवातें हैं तो इन ट्रैक्टरों का प्रदर्शन बेहतर हो जाता हैं। सही सर्विसिंग के लिए किसानों को एक पंजीकृत सर्विस सेंटर से ही सर्विंग करवानी चाहिए क्योंकि इससे आपको इस बात का आश्वासन मिल जाता हैं कि ट्रैक्टर मरम्मत के लिए सही तकनीक और उत्पादों का इस्तेमाल किया गया हैं। इसके साथ-साथ, इन सेंटर्स पर आपको ट्रैक्टर के रखरखाव से जुडी सही जानकारी भी मिलती है।
भारत में स्वराज ट्रैक्टर्स डीलर्स
किसानों की सुविधा के लिए यह कंपनी अपने 800 से भी अधिक स्वराज ट्रैक्टर डीलर की मदद से पूरे देश में अपने सभी ट्रैक्टर उपलब्ध करवाती हैं। इन सभी डीलर्स की मदद से किसानों के लिए उनका पसंदीदा स्वराज ट्रैक्टर मॉडल खरीदना आसान हो जाता है।
स्वराज ट्रैक्टर एचपी रेंज
भारत में उपलब्ध सभी स्वराज ट्रैक्टरों की एचपी रेंज 15-65 एचपी के बीच है।
स्वराज 20 एचपी तक के ट्रैक्टर
छोटे किसानों के लिए, भारत में 20 एचपी तक के ट्रैक्टर उपलब्ध हैं जैसे स्वराज 717 जो रोटावेटर और कल्टीवेटर के साथ अच्छे से काम करता हैं।
स्वराज 30 एचपी तक के ट्रैक्टर
स्वराज 30 एचपी तक के ट्रैक्टर अपने छोटे साइज के बावजूद भी एक अच्छा प्रदर्शन देने की क्षमता होती है। स्वराज 825 एक्सएम इस सीरीज का एक मिनी ट्रैक्टर है जिसमे 2300 सीसी का इंजन है।
स्वराज 40 एचपी तक के ट्रैक्टर
इस एचपी सीरीज ट्रैक्टर में स्टाइलिश सँरचना आती है और इनमें एक बड़ा फ्यूल टैंक होता है। इस एचपी रेंज में 5 मॉडल्स आतें है। स्वराज 834 एक्सएम और स्वराज 733 एफई इस एचपी रेंज के दो मशहूर मॉडल्स हैं।
स्वराज 50 एचपी तक के ट्रैक्टर
इन एचपी क्षमता वाले ट्रैक्टर में किसान की हर ज़रूरत को पूरा करने की क्षमता होती है। स्वराज 744 एक्सएम और स्वराज 742 एक्सटी इस एचपी रेंज के दो मॉडल्स है।
स्वराज 60 एचपी तक के ट्रैक्टर
स्वराज 60 एचपी तक के ट्रैक्टर मजबूत निर्माण के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन देतें है। स्वराज 960 एफई इस एचपी का एक मशहूर ट्रैक्टर है जिसमें 61 लीटर की क्षमता वाला ईंधन टैंक होता है।
स्वराज 70 एचपी तक के ट्रैक्टर
स्वराज 70 एचपी तक के ट्रैक्टरों में मैदान के अंदर और बाहर खेती से जुड़े भारी-भरकम कार्यों के लिए अच्छी ताकत होती है। इनमें साइड-शिफ्ट ट्रांसमिशन, डबल क्लच और सिंक्रोमेश जैसे मुख्य फीचर्स है। स्वराज 969 एफई ट्रैक्टर इस एचपी रेंज में सबसे अच्छा विकल्प है।
स्वराज सेकेंड हैंड ट्रैक्टर कैसे खरीदें?
एक सेकेंड-हैंड स्वराज ट्रैक्टर एक नए ट्रैक्टर के जितना ही सक्षम होता है। यह एक अच्छा विकल्प है कम कीमत में एक अच्छा ट्रैक्टर लेने का। ट्रैक्टरज्ञान पर आपको भारत में उपलब्ध पुराने स्वराज ट्रैक्टरों की एक सूची मिल जाती है। इस लिस्ट की मदद से आप सेकेंड-हैंड स्वराज ट्रैक्टर की कीमत और उनके फीचर्स के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भारत में स्वराज ट्रैक्टरों के लिए ट्रैक्टरज्ञान ही क्यों?
ट्रैक्टरज्ञान एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जिसकी मदद से किसान नए और पुराने स्वराज ट्रैक्टर्स से जुडी सभी जानकारी मिनटों में पा सकतें हैं। यहाँ पर स्वराज ट्रैक्टर कीमत, स्वराज ट्रैक्टर एचपी, और स्वराज ट्रैक्टर मॉडल्स जैसे जानकारी उपलब्ध है। जब यह जानकारी किसानों के पास होती है तो उनके लिए एक सही स्वराज ट्रैक्टर खोजना आसान हो जाता है।















































_small.webp&w=256&q=75)



























.jpeg&w=2048&q=75)























