पॉवरट्रैक ट्रैक्टर

पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4 डब्ल्यूडी
पॉवरट्रैक ट्रैक्टर
भारत में पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की कीमत रु. 4.92 लाख* -10.03 लाख* के बीच है। पॉवरट्रैक ट्रैक्टर सीरीज में 16.2 एचपी से लेकर 60 एचपी तक के दमदार इंजन वाले ट्रैक्टर मॉडल्स मौजूद है। भारतीय किसानो के लिए पॉवरट्रैक ट्रैक्टर 20 से अधिक ट्रैक्टर मॉडल किफायती कीमत पर उपलब्ध करवाते है। पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की कुछ मुख्य विषेशताएँ है एवीएल टेक्नोलॉजी, पावर स्टीयरिंग, हेलिकल बुल गियर पिनियन, एबीसी 15 स्पीड गियरबॉक्स, और डीजल सेवर टेक्नोलॉजी।
किसान पॉवरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल्स को सभी ज़रूरी इम्प्लीमेंट्स जैसे रोटावेटर, हार्वेस्टर, सीडर आदि के साथ आसानी से जोड़ कर खेती का मशीनीकरण कर सकते है। 600+ पॉवरट्रैक ट्रैक्टर डीलर नेटवर्क की मदद से किसान अपने पसंदीदा ट्रैक्टर आसानी से खरीद सकते है। कुछ सबसे लोकप्रिय पॉवरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल्स है पॉवरट्रैक 439 डीएस प्लस और पॉवरट्रैक यूरो 55 नेक्स्ट 4WD।
भारत में पॉवरट्रैक ट्रैक्टर सीरीज
व्हील ड्राइव के आधार पर पॉवरट्रैक ट्रैक्टर
एचपी के अनुसार पॉवरट्रैक ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक ट्रैक्टर प्राइस लिस्ट और EMI कैलकुलेटर
Popular Powertrac Tractors Price List 2026 in India
| ट्रैक्टर मॉडल | ट्रैक्टर एचपी | ट्रैक्टर मूल्य |
| पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 43 आई | 50 HP Cat. | ₹7,50,000 - ₹7,96,875* |
| पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 46I | 55 HP Cat. | ₹8,20,313 - ₹8,43,750* |
| पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस पावरहाउस | 52 HP Cat | ₹7,59,375 - ₹7,87,500* |
| पॉवरट्रैक यूरो 50 प्लस नेक्स्ट 4WD | 55 | ₹8,62,500 - ₹9,18,750* |
| पॉवरट्रैक 439 डीएस सुपर सेवर | 42 | ₹6,75,000 - ₹6,93,750* |
| पॉवरट्रैक 439 प्लस आरडीएक्स डीएस | 41 HP Cat | ₹6,28,125 - ₹6,42,188* |
| पॉवरट्रैक यूरो 50 स्टार | 50 HP Cat | ₹6,84,375 - ₹7,21,875* |
| पॉवरट्रैक यूरो 60 | 60 | ₹7,82,813 - ₹8,34,375* |
| पॉवरट्रैक यूरो 45 स्टार | 45 HP Cat | ₹6,09,375 - ₹6,56,250* |
| पॉवरट्रैक यूरो 47 पावरहाउस | 50 HP Cat | ₹7,03,125 - ₹7,26,563* |
| *कीमत राज्य के अनुसार बदल सकती है, अपने शहर की कीमत जानने के लिए देखें यहाँ क्लिक करें | ||
कुल ईएमआई
₹0/-
महीने
Powertrac Tractors Comparison
भारत में पॉवरट्रैक ट्रैक्टर डीलर और शोरूम
Vm Motors
Vmmotors Kaimri Mangali Road Hisar Near Hanuman Murti
Sri Lakshmi Narasimha Automotives
Sy No 542, Ward No. 26, Dharmavaram
Gousiya Automobiles
Opp Sbi Bank, 19/1/555, Shop No 3, Gooty Road
U A Enterprise
1no, Banjetia, Ps- Berhampore
पॉवरट्रैक मुख्य विशेषताएं
पॉवरट्रैक लोकप्रिय ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक सबसे महंगा ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक यूरो 60 नेक्स्ट 4WD
₹9,75,000 - ₹10,03,125
पॉवरट्रैक सबसे किफायती ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक 445 प्लस
₹5,15,625 - ₹5,71,875
सभी पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की ग्राहक समीक्षाएं
पॉवरट्रैक मिनी ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक ट्रैक्टर समाचार और अपडेट्स

Why Powertrac Euro 50 Plus Next is a Smart Choice for Indian Farmers?
In the modern era of farming, one of the essential things required is a high-performing, fuel-efficient, and reliable tractor. Farmers should look for a machine that can manage various farm…
पॉवरट्रैक ट्रैक्टर के बारे में अपडेट
Powertrac ट्रैक्टर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
पॉवरट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर 'इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर' अवार्ड जीत चुका है।
16.2 एचपी से 60 एचपी तक पॉवरट्रैक एचपी रेंज है।
पावरट्रैक ट्रैक्टर की प्राइस रेंज 4.92 लाख* से 10.03 लाख* है|
पावरट्रैक ट्रैक्टर की 3 प्रमुख सीरीज है - (a) ALT (b) यूरो (c) DS प्लस |
अल्टरनेटर या स्ट्रॉ रीपर जैसे स्थैतिक कार्यों में एक ट्रैक्टर हर घंटे 6-7 लीटर तक डीजल पी सकता है।
पॉवर ट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट 52 एचपी ट्रैक्टर है जो ₹ 6.90-7.25 लाख* की कीमत पर उपलब्ध है।
पॉवरट्रैक ट्रैक्टरों की शुरुआती कीमत 3.30 लाख रुपए है। कंपनी का सबसे महंगा ट्रैक्टर पॉवरट्रैक यूरो 60 है जिसकी 60 एचपी में कीमत 7.75 लाख रुपए है।
पॉवरट्रैक ट्रैक्टर एक भारतीय ब्रांड है।
पॉवरट्रैक 35 एचपी ट्रैक्टर की कीमत रु. 5.70 लाख* से 6.40 लाख*|
Before purchasing a Powertrac tractor, consider farm size, crop type, soil conditions, required implements, horsepower, hydraulic lifting capacity, transmission, budget, and service availability. Evaluating these factors helps ensure the selected tractor meets your operational needs while providing long-term productivity and value.
Powertrac has earned farmers' trust by offering reliable tractors with fuel-efficient engines, durable construction, versatile implement compatibility, and dependable after-sales support. Its wide range of models serves diverse agricultural needs, while the strong dealer network and focus on quality contribute to long-term customer satisfaction and confidence.
For a 5-acre farm, Powertrac Steeltrac and Powertrac G-Series tractors are among the best choices. These compact tractors offer excellent fuel efficiency, easy manoeuvrability, reliable performance, and compatibility with essential farm implements. They are ideal for routine farming activities such as cultivation, spraying, hauling, and inter-row operations on small farms.
For a 10-acre farm, Powertrac Diesel Saver Series and Powertrac Star Series tractors are excellent options. These tractors provide the right combination of power, fuel efficiency, and durability for medium-scale farming. They are well-suited for tasks such as ploughing, cultivation, sowing, rotavation, hauling, and other day-to-day agricultural operations.
For 15-acre farming, the Powertrac Shaurya Series and Digitrac Series are ideal choices. These tractors offer higher horsepower, strong lifting capacity, and dependable performance for demanding agricultural work. They can efficiently handle heavy implements and are suitable for ploughing, cultivation, harvesting, hauling, and other large-scale farming operations.
For 20-acre farms, the Powertrac Power House Series and Powertrac Next Series are highly recommended. These tractors deliver powerful performance, high fuel efficiency, and excellent lifting capacity, making them suitable for intensive farming. They can efficiently handle heavy implements and perform tasks such as deep ploughing, cultivation, rotavation, hauling, and harvesting.
The most popular Powertrac tractor series includes the Shaurya Series, Steeltrac Series, G-Series, Diesel Saver Series, Star Series, Power House Series, Digitrac Series, and Next Series. Each series is designed to meet different farming needs, offering options for small, medium, and large farms with varying horsepower, features, and field applications.
भारत में पॉवरट्रैक ट्रैक्टर के बारे में:
पॉवरट्रैक ट्रैक्टर भारत के सबसे जाने माने ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड्स में से एक है। पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की कीमत रु. 5.35 लाख -10.70 लाख रुपये* (ऑन-रोड कीमत) की बीच है और भारत में 20 से अधिक मॉडल्स किफायती कीमतों पर उपलब्ध है। पॉवरट्रैक ट्रैक्टर एचपी रेंज 25 से 60 हॉर्सपावर तक के बीच में हैं और इसके ट्रांसमिशन सिस्टम में 15 गियर्स तक की सुविधा मिलती है।
पॉवरट्रैक 439 प्लस, पॉवरट्रैक यूरो 50 और पॉवरट्रैक 434 भारत के कुछ लोकप्रिय मॉडल्स है। सभी ट्रैक्टर मॉडल्स में कृषि इम्प्लीमेंट्स के साथ जुड़कर खेती के मशीनीकरण की सुविधा है। इसके पोर्टफोलियो में मिनी ट्रैक्टर्स से लेकर हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर्स मॉडल्स शामिल हैं।
भारत में पॉवरट्रैक ट्रैक्टर ब्रांड का इतिहास
पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स भारत में एस्कॉर्ट्स कुबोटा कंपनी के द्वारा बेचे जाते है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा का गठन साल 1960 में हुआ था। यह कंपनी फार्मट्रैक ट्रैक्टर को भी भारतीय किसानों के लिए पेश करती है।
भारत में पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की कीमत क्या है?
भारत में पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की कीमत रु. 4.85 से 10.20 लाख रुपये* (एक्स-शोरूम कीमत) के बीच में है। कीमतों में फर्क आपके क्षेत्र में लगने वाले स्टेट टैक्स और आरटीओ चार्ज की वजह से होता है। पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की कीमत से जुडी सही जानकारी के ट्रैक्टरज्ञान एक सही प्लेटफार्म है क्योंकि यहाँ पर आपको पॉवरट्रैक ट्रैक्टर प्राइस की अपडेट सूची मिलती है।
क्यों चुने पॉवरट्रैक ट्रैक्टर को?
एक पॉवरट्रैक ट्रैक्टर गुणवत्ता और प्रदर्शन का अनूठा संगम है जो इन ट्रैक्टर मॉडल्स को सबकी पहली पसंद बनाता है।
- पॉवरट्रैक के सभी ट्रैक्टर मॉडल्स भारत में ही निर्मित किये जाते है और इनमे विश्वस्तरीय सुविधाएँ देखने को मिलती है।
- इन ट्रैक्टर मॉडल्स में किसानों को बेहतरीन इंजीनियरिंग के साथ, सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइन और दमदार प्रदर्शन का भरोसा मिलता है।
- पॉवरट्रैक ट्रैक्टर इंजन में उच्च दक्षता वाले फिल्टर्स आते है जो इंजन से धूल और मिटटी को दूर रखते है। इससे किसानों को ट्रैक्टर के रखरखाव में कम ख़र्च करना पड़ता है।
- चाहे आप सीमान्त किसान हो या फिर कमर्शियल खेती करते हो, पॉवरट्रैक हर बजट और ज़रूरत को पूरा करने वाले कई मॉडल पेश करता है।
पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की कुछ मुख्य विशेषताएं
- पॉवरट्रैक ट्रैक्टर निर्माण के लिए मजबूत और उन्नत सामग्री और तकनीकों का उपयोग किया जाता है जिनके चलते ये ट्रैक्टर सालो-साल खेतों में बिना किसी दिक्कत के काम करते है।
- इसके सभी मॉडल्स में आपको एक बहुत ही उच्च दक्षता वाला इंजन देखने को मिलता है। कम एचपी वाले इंजन हलके और ईंधन की कम खपत करने वाले होते है तो अधिक एचपी वाले इंजन अधिक में अधिक दक्षता के लिए आधुनिक एयर फ़िल्टर, और इंजन कूलैंट टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है।
- डीजल सेवर डब्ल्यूएलटी तकनिकी की चलते पॉवरट्रैक ट्रैक्टर के भारी इंजन भी ईंधन की बचत करने में कामयाब रहते है।
- कुछ मॉडल्स में आपको पावर स्टीयरिंग, लाइव पीटीओ और सिंक्रोनाइज़्ड ट्रांसमिशन जैसी उन्नत तकनीकें भी देखने को मिलती है।
- किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बहुत से पॉवरट्रैक ट्रैक्टर मोडल्स में ड्राइवर सीट बेल्ट की सुविधा भी मिलती है।
भारत में उपलब्ध पॉवरट्रैक ट्रैक्टर सीरीज
देश में किसानों की हर ज़रूरत को पूरा करने के लिए पॉवरट्रैक कईं प्रकार की सीरीज पेश करता है। जैसे कि:
पॉवरट्रैक यूरो सीरीज
पॉवरट्रैक यूरो ट्रैक्टर सीरीज में 28 एचपी से लेकर 55 एचपी तक की इंजन क्षमता वाले 6 से भी अधिक ट्रैक्टर मॉडल्स शामिल है। इस पॉवरट्रैक ट्रैक्टर सीरीज के ट्रैक्टर मॉडल्स में बड़े टायर, डीजल-सेवर तकनीक, थ्रेशर, ढुलाई, कल्टीवेटर, लेजर लेवलर, स्प्रेयर, हल और रोटावेटर जैसे उपकरणों के साथ जुड़कर काम करने की क्षमता, और पावर स्टीयरिंग जैसी सुविधा देखने को मिलती है। यूरो 41 प्लस (45 HP), यूरो 55 पावरहाउस (55 HP), और यूरो 50 इस सीरीज के कुछ मुख्य मॉडल्स है। इन सभी मॉडल्स में विभिन्न कृषि और ढुलाई की ज़रूरतों से जुड़े कामों को अच्छे से करने की क्षमता है।
पॉवरट्रैक एएलटी सीरीज़
पॉवरट्रैक एएलटी सीरीज में चार दमदार मॉडल्स हैं जो उन्नत तकनीक और विश्वसनीय इंजन के लिए प्रसिद्ध हैं। इनकी इंजन दक्षता भारी कृषि भार को संभालने में बेहतरीन है और इनकी भार उठाने की क्षमता 1500 किलो से 1600 किलो के बीच में हैं और इस पॉवरट्रैक ट्रैक्टर सीरीज में 2 ,3 ,और 4 सिलिंडर वाले इंजन है। कुछ मुख्य मॉडल्स है पॉवरट्रैक एएलटी 3000, पॉवरट्रैक एएलटी 5000, और पॉवरट्रैक एएलटी 4000।
पॉवरट्रैक डीएस सीरीज
जिन किसानों को 25 से 39 एचपी तक की हॉर्सपावर रेंज वाले पॉवरट्रैक ट्रैक्टर चाहिए उनके लिए पॉवरट्रैक के कुशल डीएस-सीरीज एक दम सही है। इस सीरीज के ट्रैक्टर खेती, ढुलाई, और जुताई जैसी कामों में बेहतरीन है।
पॉवरट्रैक यूरो नेक्स्ट
पॉवरट्रैक यूरो नेक्स्ट सीरीज़ में आपको उन्नत तकनीक से बने 52 से 60 एचपी की हॉर्सपावर रेंज वाले ट्रैक्टर मॉडल्स शामिल है। इस पॉवरट्रैक ट्रैक्टर सीरीज की कीमत रु. 8.45 से 10.70 लाख* रुपये के बीच में है और इसमें 2WD और 4WD मॉडल्स भी शामिल है। इस सीरीज के कुछ लोकप्रिय मॉडल्स हैं पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट और पॉवरट्रैक यूरो 60 नेक्स्ट 4WD।
पॉवरट्रैक पावरहाउस
पॉवरट्रैक पावरहाउस ट्रैक्टर सीरीज उन किसानों के लिए सही हैं जिनको मजबूत इंजन वाले 39 से 52 एचपी ट्रैक्टर की ज़रूरत है। इन सीरीज के मॉडल्स में आपको डीजल-सेवर तकनीक, फैक्ट्री-फिटेड बंपर और टो हुक जैसी सुविधाएँ देखने को मिलती हैं। ये पॉवरट्रैक ट्रैक्टर रोटावेटर के साथ मिलकर खेतों में लगातार काम करने की क्षमता रखते है। इनकी भार उठाने की क्षमता 1600 किलोग्राम से 2000 किलोग्राम के बीच है।
पॉवरट्रैक आरडीएक्स
पॉवरट्रैक आरडीएक्स सीरीज़ में अधिक दक्षता वाले 35 एचपी से 40 एचपी तक के ट्रैक्टर शामिल है। इन पॉवरट्रैक ट्रैक्टरों को आप खेती और परिवहन से जुड़े सभी कार्यों के लिए आसानी उपयोग में ला सकते है। इस सीरीज़ के कुछ मॉडल्स जैसे पॉवरट्रैक 439 आरडीएक्स में आपको सेंसि 1 लिफ्ट क्षमता, पाँच साल की वारंटी , डीजल सेवर तकनिकी, और 600 किलोग्राम की भार उठाने की क्षमता जैसी फीचर्स देखने को मिलते है।
पॉवरट्रैक 2WD और 4WD ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक 2x2 और पॉवरट्रैक 4x4 व्हील ड्राइव वाले ट्रैक्टर मॉडल्स उचित कीमतों पर उपलब्ध करवाता है। पॉवरट्रैक 2x2 ट्रैक्टर हल्के और बजट के अनुकूल होतें हैं और 45-50% इंजन क्षमता पर काम करते हैं। यह छोटे स्ट्रा पर खेती करने वाले किसानों के लिए एक दम सही है।
पॉवरट्रैक 4WD ट्रैक्टर मॉडल के सभी चार पहियों में ताकत होती है और यह ट्रैक्टर बेहतर स्थिरता और संतुलन सुनिश्चित करते हैं। इन ट्रैक्टर का उपयोग किसान आसानी से भारी-भरकम कामों के लिए कर सकते है। पॉवरट्रैक 4WD ट्रैक्टर में आपको बेहतर ट्रैक्शन और मज़बूत ग्रिप के साथ-साथ रियर-व्हील ट्रांसमिशन सपोर्ट भी मिलता है।
भारत में पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की एचपी रेंज
पॉवरट्रैक यह सुनिश्चित करने चाहता है कि इस देश के किसान उनकी ज़रूरतों के हिसाब से एक सही ट्रैक्टर चुन सकें। इसलिए यह ब्रांड अलग-अलग हॉर्सपावर रेंज में बेहतरीन ट्रैक्टर उपलब्ध कराता है। पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की एचपी रेंज कुछ इस प्रकार है।
30 एचपी से कम के पॉवरट्रैक ट्रैक्टर
30 एचपी से कम के पॉवरट्रैक ट्रैक्टर छोटे जमीनों के मालिकों, बगीचे के मालिकों, और वाइनयार्ड मालिकों के लिए उपयुक्त हैं। इस एचपी रेंज के ट्रैक्टर मॉडल्स में छोटा पर कारगार इंजन मिलता हैं और इनकी भार उठाने की क्षमता 1300 किलोग्राम तक होती है। सबसे अच्छा 30 एचपी से कम का पॉवरट्रैक ट्रेक्टर पॉवरट्रैक 425 N है जो एक 25 एचपी का ट्रैक्टर है। इनमे 2 सिलेंडर वाला इंजन हैं जो 2000 इंजीनआरपीएम पर काम करता है।
31 एचपी - 40 एचपी से कम के पॉवरट्रैक ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक 31 एचपी - 40 एचपी ट्रैक्टर किसानो की खेतों पर और खेतों के बाहर दोनों ही जगह मदद करने के लिए तैयार रहतें हैं। 31 - 40 एचपी रेंज में तीन ट्रैक्टर मॉडल्स, पॉवरट्रैक 434 आरडीएक्स, पॉवरट्रैक 434 प्लस, और पॉवरट्रैक 434 प्लस पावरहाउस, शामिल हैं। इस सीरीज के ट्रैक्टर मध्यम भार वाली कृषि गतिविधियों के लिए एक दम सही है।
41 एचपी - 50 एचपी से कम के पॉवरट्रैक ट्रैक्टर
इस एचपी रेंज में सात ट्रैक्टर मॉडल्स शामिल हैं और यह सीरीज उन किसानों के लिए एक दम सही हैं जिनको मध्यम से अधिक भार वाले कृषि कामो के लिए एक भरोसेमंद ट्रैक्टर चाहिए होता है। इस एचपी रेंज के कुछ ट्रैक्टर में आपको ईंधन की बचत करने वाली तकनिकी और हालिकल बुल गियर पिनियन जैसे सुविधा मिलती है। पॉवरट्रैक 439 प्लस पावरहाउस , पॉवरट्रैक यूरो 50, और पॉवरट्रैक 50 प्लस पावरहाउस इस एचपी रेंज के कुछ मुख्य ट्रैक्टर मॉडल्स है।
51 एचपी -60 एचपी तक के पॉवरट्रैक ट्रैक्टर
पॉवरट्रैक 51-60 एचपी रेंज में हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर शामिल है जो भारी भरकम काम करने के लिए एक दम सही है। इस एचपी रेंज के ट्रैक्टर में आपको 3 और 4 सिलेंडर वाले इंजन, डुअल-क्लच, और पावर स्टीयरिंग जैसी फीचर्स देखने को मिलते है।
पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की वारंटी कितनी है?
पॉवरट्रैक वारंटी पाँच साल की है और किसानों को उनके निवेश के सबसे अधिक लाभ देने के लिए दिया जाता है। इस वारंटी में ट्रैक्टर के इंजन, ट्रांसमिशन, और ब्रेक्स में होने वाले टूटफूट के प्रति सुरक्षा दी जाती है।
पॉवरट्रैक वारंटी का उपयोग करने के लिए आपको रजिस्टर्ड पॉवरट्रैक डीलर से ही ट्रैक्टर खरीदना चाहिए। ट्रैक्टरज्ञान पर आपको पॉवरट्रैक डीलर से सम्बंधित सभी जानकारी मिल जाती है।
पॉवरट्रैक ट्रैक्टर को खरीदने के लिए ट्रैक्टर ज्ञान ही क्यों?
ट्रैक्टरज्ञान भारत के किसानों के लिए पॉवरट्रैक ट्रैक्टर से जुडी सभी जानकारी सही और बिलकुल मुफ्त में मिलती है। इस जानकारी की मदद से किसान यह आसानी से जान सकतें हैं कि एक पॉवरट्रैक ट्रैक्टर की कीमत कितनी है, इन ट्रैक्टर की एचपी रेंज क्या है, और किस ट्रैक्टर की मुख़्य फीचर्स क्या है।
ट्रैक्टरज्ञान के ट्रैक्टर कम्पैरिजन टूल की मदद से आप किन्ही दो पॉवरट्रैक ट्रैक्टर मॉडल्स की विस्तार से तुलना कर सकतें है और यह यह जान सकतें हैं कि आपके लिए कौन सा पॉवरट्रेक ट्रैक्टर सबसे अच्छा है। सारांश यह है की ट्रैक्टरज्ञान एक अच्छे पॉवरट्रैक ट्रैक्टर को खरीदने में आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार है।

























































_small.webp&w=256&q=75)
















































